{"_id":"641efd07b27ec161b30846b5","slug":"bsnl-signal-came-after-21-hours-mobiles-silenced-due-to-fire-in-telephone-exchange-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 21 घंटे बाद आए बीएसएनएल सिग्नल, एक दिन और लगेगा नेटवर्क सुचारू होने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 21 घंटे बाद आए बीएसएनएल सिग्नल, एक दिन और लगेगा नेटवर्क सुचारू होने में
Sat, 25 Mar 2023 07:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:24 PM IST
सार
अलीगढ़ के टेलीफोन एक्सचेंज में रात्रि को आग लग गई। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। आग लगने से अलीगढ़ और हाथरस में बीएसएनएल के डॉट फोन डेड हो गए और मोबाइल से सिग्नल गायब हो गए थे।
विज्ञापन
मोबाइल में अए बीएसएनएल सिग्नल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
21 घंटे के लम्बे इंतजार के बाद अलीगढ़ में बीएसएनएल की सेवा सुचारू हो गई। शुक्रवार रात मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज में लगी भीषण आग के कारण अलीगढ़ ही नहीं हाथरस जिले में मोबाइल से बीएसएनएल के सिग्नल गायब हो गए थे। डॉट फोन भी खामोश हो चले थे।
विज्ञापन
अलीगढ़ के टेलीफोन एक्सचेंज में रात्रि को आग लग गई। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। आग लगने से अलीगढ़ और हाथरस में बीएसएनएल के डॉट फोन डेड हो गए और मोबाइल से सिग्नल गायब हो गए थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के सरकारी बीएसएनएल नंबर भी बंद हो गए। बीएसएनएल उपभोक्ता बार-बार मोबाइल में देखते रहे कि सिग्नल आया है या नहीं।
विज्ञापन
शाम सात बजे बीएसएनएल के सिग्नल आने से मोबाइल उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। कुछ समय तक मोबाइल में बीएसएनएल को सिग्नल आते-जाते दिखे। देर रात तक सेवा के पूरी तरह से सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
24 घंटे लगेंगे नेटवर्क सुचारू होने में
यूपीडब्लू के वरिष्ठ टेलीकॉम तकनीशियन देव वर्मा ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क एक फायर हादसे के कारण शुक्रवार रात 10.20 बजे से बंद था। सभी टेलीकॉम इंजीनियर, अधिकारी और तकनीकि स्टॉफ ने विषेश प्रयास कर मिनट-टू-मिनट, टास्क के साथ आपरेशन पूरा किया। अभी दिन में दोपहर 3 बजे लगभग मुख्य यंत्रों (मैंन स्वीचिंग) में हटाई गई 54.1V. DC.आपूर्ति शुरू हुई। इस घटना में बीएसएनएल, अलीगढ़ को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है।
प्रशासन, बैंक, डाक, रेल, प्रसारण, आकाशवाणी, दूरदर्शन, इंश्योरेंस के नेटवर्क, लीज़ सर्किट सहित इंटरनेट, ब्राडबेंड प्रभावित हुए हैं। दूरसंचार उच्चाधिकारियों ने तत्परता से संचार व्यवस्था हेतु उपकरणों को मंगाया गया है। हाथरस,अतरौली, खैर, सिकंदराराऊ, इगलास आदि तुरंत लिया है। धीरे-धीरे, सभी NTR. MSC. BSC. TEX. सेक्शन बहाल किये हैं। अभी देहात के सभी एक्सचेंज और टावर चालू हैं। कनेक्टेड हाथरस, सिकंदराराऊ, इगलास, खैर,गभाना, अतरौली आदि अगले 24 घंटे में नेटवर्क सुचारू होने की संभावना है।