फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSNL 4G service will start from August 15

Good News: बीएसएनएल की 4जी सेवा 15 अगस्त से, पहले शहर फिर देहात में होगी शुरू

Tue, 06 Aug 2024 12:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

अलीगढ़-हाथरस में कुल 230 टॉवर बीएसएनएल लगा रहा है, इसमें से अभी तक अलीगढ़-हाथरस में 78 टॉवरों का काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में 68 टॉवरों पर काम शुरू कराया गया था। इसे जून तक पूरा होना था, मगर यह काम जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो पाया।

विज्ञापन
BSNL 4G service will start from August 15
BSNL 4G - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी 4जी सेवा पूरे भारत में 15 अगस्त से लॉन्च कर रहा है। हालांकि, अभी अलीगढ़-हाथरस में तैयारियां आधी-अधूरी हैं। इसी के चलते पहले शहरी क्षेत्र में सेवा शुरू होगी। इसके बाद अक्तूबर तक देहात क्षेत्र में 4जी की सुविधा उपभोक्ताओं को मिलेगी।

विज्ञापन


अलीगढ़-हाथरस में कुल 230 टॉवर बीएसएनएल लगा रहा है, इसमें से अभी तक अलीगढ़-हाथरस में 78 टॉवरों का काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में 68 टॉवरों पर काम शुरू कराया गया था। इसे जून तक पूरा होना था, मगर यह काम जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो पाया। दूसरे फेस का काम जुलाई से शुरू होना था। उसमें भी देरी हो गई।

विज्ञापन

शुरुआत में कार्य थोड़ा धीमी गति से हुआ था, अब गति बढ़ाई जा रही है। 15 अगस्त तक 4जी सेवा शहरी क्षेत्रों में हम लॉन्च कर देंगे। देहात के कई क्षेत्रों में यह काम अक्तूबर तक पूरा करा लिया जाएगा। बीएसएनएल से लगातार ग्राहक अच्छी संख्या में जुड़ रहे हैं। हम उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। - तुषार गुप्ता, उप महाप्रबंधक बीएसएनएल, अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में चार हजार जीबी से अधिक डाटा प्रतिदिन हो रहा इस्तेमाल

बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, अभी आधिकारिक तौर पर 4जी सेवाएं शुरू नहीं हुई हैं। लेकिन, जिन टॉवरों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी का काम पूरा हो चुका है, वहां के उपभोक्ता 4जी सेवा का लाभ ले रहे हैं। प्रतिदिन चार हजार जीबी से अधिक डाटा डाउनलोड हो रहा है।

जुलाई में 35 हजार से अधिक बीएसएनएल से जुड़े
बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू होने और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने का असर पड़ा है। जुलाई में 35000 लोग बीएसएनएल से जुड़े हैं। यह एक महीने में सबसे अधिक आंकड़ा है।

जिला        कुल टॉवर        लगे टॉवर           बचे
अलीगढ़      153                57                  96
हाथरस        77                  21                  56

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed