फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother, where is your mask...

अलीगढ़ः भैया जी, आपका मास्क किधर है ...

Tue, 04 Jan 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother, where is your mask...
नुमाइश में बिना मास्क पहने घूम रहे लोग। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जिला प्रशासन भी लापरवाही बरत रहा है। नुमाइश में प्रतिदिन 15 से 20 हजार की लोगों की भीड़ 12 द्वारों से दाखिल हो रही है। इन द्वारों पर न तो कोविड हेल्प डेस्क है और न ही मास्क के लिए लोगों को टोका जा रहा है। सख्ती न होने पर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि, नुमाइश में लगे लाउडस्पीकरों के माध्यम से भैया जी, आपका मास्क किधर है... आदि गानों व उद्घोषणाओं के जरिये कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की रही है।
जीटी रोड पर सारसौल की तरफ से नुमाइश में घुसने के लिए पहला गेट पुनिया द्वार है। इसके बाद भारत रत्न डॉ. आंबेडकर द्वार, राष्ट्रीय एकता द्वार, साक्षरता द्वार, सहस्त्राब्दी द्वार, अतिरिक्त द्वार, दूसरा अतिरिक्त द्वार, मित्तल द्वार, लाल ताल गार्डन, तीसरा अतिरिक्त द्वार (रेस्टोरेंट-ढाबों के लिए), अटोरिया द्वार और पुलिस चौकी के बगल में एक द्वार है। 15 से 20 हजार की भीड़ इन्हीं गेटों से नुमाइश में दाखिल होती हैं। जबकि चार हजार लोग नुमाइश के अंदर रहते हैं। कोविड हेल्प डेस्क के साथ यहां मास्क की चेकिंग और सैनिटाइजर का इस्तेमाल हो तो कुछ हद तक नुमाइश में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो सकेगा। लेकिन प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल, रात्रि कर्फ्यू और मास्क बिना सामान नहीं नियमों का पालन सिर्फ कागजों में करा रहा है।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर पर यह बजता है ये गाना
मुंह में दबाके गुटखा पान, समझें खुद को भाई जान, जहां भी मन है थूक रहे हैं। कहीं भी थूक आएंगे, कोरोना फैलाएंगे। बैठक में आईं एक दीदी, बिना मास्क के घर से सीधी, महिलाएं सब देखकर बोली.. दीदी जी तुम्हारा मास्क किधर है। कहो जी मास्क किधर है। ... ओ दो गज दूर ही रहिए, हमेशा मास्क पहनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने ये जारी की थी गाइडलाइन
जिला प्रशासन ने 27 दिसंबर को कोरोना के नए वैरिएंट के चलते गाइडलाइन जारी की थी। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक पाबंदियों के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया गया। मास्क न पहनने वालों के चालान और मास्क लगाने के लिए पब्लिक एड्र्ेस सिस्टम से प्रचार करने का नियम लागू था। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से उद्घोषणा तो हो रही है लेकिन मास्क न पहनने वालों के चालान नहीं हो रहे हैं। साथ ही प्रशासन ने अपील की थी कि दुकानदार बिना मास्क सामान न बेचेंगे। लेकिन नुमाइश में अधिकांश दुकानदारों के साथ-साथ लोग भी मास्क नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed