फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother-in-law started getting rid of sister-in-law after the marriage was fixed killed

Aligarh News: देवर के साथ थे भाभी के संबंध, शादी तय होने पर पीछा छुड़ाने लगा तो कुएं में ढकेल उतार मौत के घाट

Sun, 02 Apr 2023 08:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 08:14 PM IST
सार

देवर कन्हैया के साथ उसके संबंध थे। यह बात पूरे परिवार को पता थी, इसके बावजूद ससुराल वालों ने देवर की शादी तय कर दी। एक मई को उसकी शादी होनी थी, लेकिन वह देवर के साथ अपने संबंध कायम रखना चाहती थी। ससुराल वाले इस पर विरोध कर रहे थे। शादी तय होने के बाद से देवर कन्हैया भी उससे दूर भागने लगा था।

विज्ञापन
Brother-in-law started getting rid of sister-in-law after the marriage was fixed killed
पकड़े गई भाभी और उसके पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में बेगमबाग निवासी 22 कन्हैया की हत्या करने वाली भाभी और उसके पिता को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी भाभी ने बताया कि उसके अपने देवर के साथ संबंध थे। शादी तय होने के बाद देवर कन्हैया उससे दूर भागने लगा था, इसीलिए अपने मायके बुलाने के बाद खेत दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर कुएं में धकेल दिया था।

विज्ञापन


28 मार्च की दोपहर गांव केलनपुर व दिनावली के बीच जंगल में मौजूद कुएं से कन्हैया पुत्र सूरजपाल निवासी बेगमबाग, अलीगढ़ शहर का शव बरामद हुआ था। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सूरजपाल ने अपने बड़े लड़के की पत्नी सुमन और उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पिता शिवराम पुत्र गुलाबी राम निवासी दिनावली को गिरफ्तार कर पूछताछ की। 
विज्ञापन


पकड़ी गई आरोपी सुमन ने बताया कि देवर कन्हैया के साथ उसके संबंध थे। यह बात पूरे परिवार को पता थी, इसके बावजूद ससुराल वालों ने देवर की शादी तय कर दी। एक मई को उसकी शादी होनी थी, लेकिन वह देवर के साथ अपने संबंध कायम रखना चाहती थी। ससुराल वाले इस पर विरोध कर रहे थे। शादी तय होने के बाद से देवर कन्हैया भी उससे दूर भागने लगा था। इसी से नाराज होकर वह अपने मायके दिनावली आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मार्च को कन्हैया कचहरी में अपनी तारीख करने गया, तभी फोन कर उसे अपने मायके बुला लिया। इसके बाद अपने पिता के साथ मिलकर खेत दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर कुएं में धकेल दिया। उस समय वह शराब के नशे में था। कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सुमन और उसके पिता शिवराम को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed