फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother-in-law cheated Rs 12 lakh in the name of getting a job in Navy

Aligarh: नौसेना में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़ू ने 12 लाख रुपये ठगे, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
सार

पीड़ित का आरोप है कि उसने साढ़ू की बात पर भरोसा कर नकद व बैंक से अलग-अलग तारीखों में रुपये निकाल कर 11.85 लाख रुपये दे दिये। नौकरी नहीं लगी तो साढ़ू जनवरी 2025 से रुपये लौटाने की बात करने लगा। पीड़ित को भूसे के कमरे में बंद कर मारपीट की।

विज्ञापन
Brother-in-law cheated Rs 12 lakh in the name of getting a job in Navy
ठगी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

थाना पिसावा के गांव हीरापुर के एक व्यक्ति के दो बेटों की नौसेना में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साढ़ू ने अपने दो साथियों की मदद से 12 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


गांव हीरापुर निवासी रामपाल सिंह पुत्र बाबू सिंह का कहना है कि उसका साढ़ू देवराज सिंह पुत्र भूरा सिंह उर्फ डूंगर सिंह निवासी गली नंबर सात विजयनगर बाईपास गाजियाबाद जुलाई 2021 में उसके घर आया और कहा कि मेरी और मेरे दोस्त कैलाश व रामवीर सिंह की नौसेना में उच्चाधिकारियों से जुगाड़ है, मैं तुम्हारे लड़कों की नौकरी लगवा दूंगा। इसमें 12 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उसने साढ़ू की बात पर भरोसा कर नकद व बैंक से अलग-अलग तारीखों में रुपये निकाल कर 11.85 लाख रुपये दे दिये। सबसे पहले खैर के नगला सीताराम निवासी रामवीर सिंह व कैलाश पुत्रगण राजेन्द्र सिंह के घर पर रोहित पुत्र गोपाल सिंह निवासी महमूदपुर जादौन थाना रबूपुरा जिला गौतमबु्द्धनगर, योगेन्द्र पुत्र कन्हैया, मनवीर प्रधान निवासी ग्राम दूगली थाना रबूपुरा और अपने बेटे पवन की मौजूदगी में दिये। बेटों की नौकरी के बारे में पता करने पर बीच-बीच में कहते रहे कि नौकरी की प्रक्रिया चल रही है, जल्दी ही लग जाएगी। नौकरी नहीं लगी तो साढ़ू जनवरी 2025 से रुपये लौटाने की बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मार्च 2025 को रुपये लौटाने के लिए नगला सीताराम में उसे बुलाया। यहां पर पीड़ित को भूसे के कमरे में बंद कर मारपीट करते हुए धमकाया कि रुपये तो वापस देंगे नहीं उल्टे तुझे व तेरे परिवार के लोगों को झूठे मुकदमे लगाकर फंसा देंगे, जेल में सड़ता रहेगा। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed