फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother in Law accuses his bhabhis for physically assaulting him in absence of brothers

भाई काम पर चले जाते हैं, भाभियां करती हैं शारीरिक उत्पीड़न, शिकायत लेकर कोर्ट पहुंचा देवर

Tue, 29 Sep 2020 12:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 29 Sep 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Brother in Law accuses his bhabhis for physically assaulting him in absence of brothers
सांकेतिक तस्वीर

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के रावण टीला इलाके के एक युवक ने अदालत से गुहार लगाई है कि उसकी दोनों भाभियों ने उसके साथ जबरदस्ती की है। अश्लील वीडियो दिखाकर और मारपीट के बाद उसको संबंध बनाने के लिए मजबूर किया है। 

विज्ञापन


उत्पीड़न का यह क्रम लगातार चलता आ रहा है। इस संबंध में अदालत ने पीड़ित की गुहार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित युवक ने कहा है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसके दोनों भाइयों की शादी पास ही के क्षेत्र में हुई है। 
विज्ञापन


उसके दोनों भाई चाट की ठेला लगाने का काम करते हैं। दोनों भाई काम पर चले जाते हैं तो दोनों भाभी युवक के साथ गैर वाजिब हरकतें करती हैं। मारपीट के साथ ही बदनाम करने की भी धमकी देती है। संबंध बनाने के लिए दबाव डालती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उसने एक बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। लेकिन आरोपी भाभियां उसे घर पर ले आईं। अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के विषय में अगर वह किसी को बताता है तो लोग उसका ही मजाक उड़ाते हैं। 

पूरे मामले को लेकर पीड़ित युवक ने अदालत से गुहार लगाई है, जिसके बाद अदालत ने स्थानीय पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed