फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother dies before sister marriage

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी: शादी के कार्ड बांट कर लौटते समय मैक्स ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 12 Jan 2025 05:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

जैसे ही छोटे भाई की मौत की सूचना बहन संगीता को हुई, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बहन के साथ मां-बाप और भाईयों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन अपने भाई की याद कर आंसू बहाती रही। शादी वाले घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
Brother dies before sister marriage
मृतक भाई पंकज कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में छर्रा के कासगंज रोड स्थित गांव नगला गुलरिया मोड़ पर बहन की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से वापस आ रहे चाचा-भतीजे को मैक्स ने रौंद दिया। जिसमें भतीजे की मौके पर मौत हो गई और चाचा घायल हो गया। पुलिस ने घायल चाचा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया।                 

विज्ञापन


कोतवाली अतरौली के गांव खेड़िया रफ़ातपुर निवासी यशपाल सिंह की पुत्री संगीता की शादी 3 फरवरी को होनी थी। जिसकी शादी के कार्ड सबसे छोटा भाई पंकज कुमार अपने रिश्ते के चाचा होमेश पुत्र रामवीर के साथ जनपद कासगंज के इनाम नगर में बांटकर बाइक  से 12 जनवरी को वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में नगला गुलरिया मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार मैक्स ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में भतीजे और संगीता के छोटे भाई पंकज कुमार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में घायल चाचा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहां से चिकित्सों ने उन्हें अलीगढ़ जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। मृतक पंकज कुमार जनपद मेरठ में मीडे मील में कार्य करता था। मृतक अपने पीछे मां-बाप के अलावा दो भाई और एक बहन को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही छोटे भाई की मौत की सूचना बहन संगीता को हुई, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बहन के साथ मां-बाप और भाईयों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन अपने भाई की याद कर आंसू बहाती रही। शादी वाले घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed