फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother charged with kidnapping, member told

भाई ने लगाया अपहरण का आरोप, सदस्य ने बताया बेबुनियाद

Sun, 24 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 24 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Brother charged with kidnapping, member told
सुरेश कुशवाह के गायब होने की जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह। - फोटो : Amar Ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रकरण में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया है। एक जिपं सदस्य के गायब होने का मामला सामने आया तो राजनीति गरमा गई लेकिन इस सदस्य ने कहा है कि वह देवी के दर्शन को गए हैं। वे आठ अक्तूबर तक वापस आएंगे।
विज्ञापन


गौर हो कि 6 अक्तूबर को जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आना है। 52 सदस्यों वाले जिला पंचायत में 27 का समर्थन जरूरी है। ऐसे में दोनों पक्षों में अधिक से अधिक सदस्यों को अपने पाले में करने की खींचतान मची है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर भाजपा विधायक रवींद्र पाल सिंह एवं जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह के साथ पहुंचे राकेश कुशवाह ने एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड 46 से सदस्य चुने गए उनके भाई सुरेश कुशवाह दो माह से गायब हैं। वे विरोधी गुट के अहम सदस्य अजीत गौड़ के साथ गए थे। शुरू में बात हुई थी, अब लंबे समय से उनकी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह शनिवार को भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुशवाह के छोटे भाई राकेश भाजपा कार्यालय आए और अपने भाई के लंबे समय से गायब होने की बात कहते हुए मदद मांगी। इस पर हम उसे लेकर एसएसपी के पास ले गए। एसएसपी ने राकेश को अकेले में ले जाकर कुछ बात की है। अब आगे की कार्रवाई होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिपं अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ‘नीटू’ की कुर्सी को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। बहुमत उनके साथ है। भाजपा विरोधियों को पार्टी से जल्द निष्कासित कर दिया जाएगा। 


इधर, जिला पंचायत सदस्य अजीत गौड़ और जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुशवाह ने  एसएसपी को संबोधित वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर कहा कि यह सब विरोधियों की चाल है। वे राकेश को जबरन घर से ले गए थे। उन्होंने दबाव डलवाकर पहले तेजवीर गुड्डू, फिर सुधीर चौधरी के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाने को कहा। यह सब साजिश के तहत किया गया है। सुरेश कुशवाह ने कहा कि वह अपनी मर्जी से नगरकोट वाली देवी के दर्शन करने गए हुए हैं। वे आठ अक्तूबर को स्वयं एसएसपी कार्यालय में आकर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed