फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother opened tent after sister marriage, died due to electric shock

अलीगढ़ : बहन को विदा कर टेंट खोल रहे चचेरे भाई की करंट से मौत

Wed, 01 Jul 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Brother opened tent after sister marriage, died due to electric shock
दीपक का फाइल फोटो।
मंगलवार की सुबह करीब सवा सात बजे लोधा थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर नहरा में दो भाई एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों भाई तयेरी बहन की डोली विदा करने के बाद टेंट को खोलकर उसके पाइप ट्रैक्टर में लाद रहे थे तभी हादसे का शिकार हुए। इस हादसे से कुछ देर पहले ही जिस घर में मंगल गीत गूंज रहे थे उस घर में मातम की चीखें गूंजने लगीं।
विज्ञापन


अमरपुर नहरा निवासी राजेश शर्मा के भाई की बेटी की सोमवार को बरात आई थी। मंगलवार की सुबह बरात विदा हुई। इसके बाद दरवाजे पर लगे टेंट को राजेश शर्मा के दो बेटे दीपक शर्मा (19) और नवीन शर्मा उर्फ भोला (22) खोलने लगे। दरवाजे पर ही काफी नीचे से हाईटेंशन लाइन निकली है। दोनों भाई टेंट को खोलकर उसका सामान ट्रैक्टर ट्राली पर लाद रहे थे। इसी बीच टेंट का एक लोहे का पाइप ऊपर निकली एचटी लाइन से छू गया।
विज्ञापन


इस पाइप को पकड़े हुए दीपक और नवीन एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गए। यह देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने दोनों को पाइप से दूर खींचा लेकिन तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। नवीन शर्मा झुलस गए थे। अस्पताल से इलाज के बाद उन्हें परिवार वाले घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाइयों में दीपक दूसरे नंबर पर थे। एक भाई उनसे छोटा है। दीपक ने इसी वर्ष 11वीं पास करने के बाद गगन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में दाखिला लिया था। नवीन शर्मा का खेरेश्वर चौराहे पर ट्रांसपोर्ट का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed