फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Broom seen in every hand

स्वच्छता ही सेवा: हर हाथ में दिखी झाड़ू, साफ-सफाई कर कूड़ा-करकट उठाया, स्वच्छता के प्रति दिलायी शपथ

Sun, 01 Oct 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 10:58 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ झाडू लगाकर सामूहिक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।

विज्ञापन
Broom seen in every hand
झाड़ू लगाते अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह व अन्य अधिकारी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर रविवार को "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े " का जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों  पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तो कहीं जागरुकता के लिए रैली एवं कूड़े की शव यात्रा भी निकाली गई। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अभियान में कचरे और अप्रिय वातावरण के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए प्रशासनिक, नगर निगम एवं पंचायतीराज के अधिकारियों के साथ सुरक्षा विहार में साफ- सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लेकर साफ-सफाई की। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को व्यवहार में सर्वोपरि रखा था । बापू के विचारों को बातों से अधिक कार्य शैली में उतारने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे भारतवर्ष के नागरिक अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया । यहां डीएम इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त अमित आसेरी, सीडीओ आकांक्षा राना, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल समेत नगर निगम एवं पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ झाडू लगाकर सामूहिक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। यहां अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट के अतिरिक्त अन्य मजिस्ट्रेट एवं सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने भी स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना के नेतृत्व में स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

852 ग्राम पंचायतों में चला अभियान 

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जाायसवाल ने बताया कि जनपद में 852 ग्राम पंचायतों में 2506 स्थानों पर, नगर निकाय एवं नगर निगम क्षेत्र में 817 स्थानों पर स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता निभायी। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने नगर निगम चूहरपुर, जवां के बरहेती, सांसद सतीश गौतम ने दामोदर नगर गोंडा, कोल विधायक अनिल पाराशर ने कमालपुर, धनीपुर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने लधौआ, अकराबाद, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने महरावल, लोधा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने ब्लॉक लोधा के लोधा में मौजूद रहकर स्वच्छता अभियान चलाया। खैर रोड स्थित नादां चौराहे पर स्वच्छता अभियान में कोयला मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक शशि सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, पार्षद दीपक चौधरी शामिल हुए । ई- बस डिपो में डिपो मैनेजर सौरभ वत्स, मेंटीनेंस मैनेजर अनुज कुमार, निकेस हंस आदि ने स्वच्छता अभियान चलाया। 

अलीगढ़ पुलिस ने किया श्रमदान 
“स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़ा में एसएसपी कलानिधि नैथानी के नेतृत्व में अलीगढ़ पुलिस द्वारा श्रमदान कर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कैंप कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर थाना, कार्यालयों, बैरकों आदि में साफ-सफाई अभियान चलाया । एसएसपी ने संक्रामक रोगों से बचाव एवं स्वच्छता के लिए परिसर में नियमित तौर पर श्रमदान कर साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। 

सफाई कार्य व्यक्ति को छोटा नहीं, महान बनाता है - प्रमुख सचिव कारागार
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत शासन से नोडल अधिकारी के रूप में भेजे गए प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, महानिदेशक कारागार राजेश कुमार सिंह ने अभियान का भ्रमण कर जायजा लिया । उन्होंने तहसील इगलास एवं कोल क्षेत्र के शहरी एवं देहात क्षेत्र के कई इलाकों में निरीक्षण करते हुए सफाई अभियान को परखा। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य व्यक्ति को छोटा नहीं, महान बनाता है। अभियान का उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण, कार्यालय, घरों की सफाई करते हुए विभिन्न प्रकार की बीमारियों से स्वयं एवं समाज को सुरक्षित रखना है। उन्होंने छोटे-बड़े दुकानदारों, खोमचे, रेहडी पटरी वालों से अपील करते हुए उनसे दुकानों, प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ादान अवश्य रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed