{"_id":"58c464754f1c1b0f3bdc7f64","slug":"break-the-glass-of-the-cordon-the-non-profit-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरभाजपाई नेताओं को घेरा, कार का शीशा तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरभाजपाई नेताओं को घेरा, कार का शीशा तोड़ा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 12 Mar 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों द्वारा बसपा प्रत्याशी मो. सगीर की गाड़ी में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : Amar Ujala
जीत के जश्न में डूबे भाजपाइयों ने जीटी रोड से गुजरने वाले वाहनों को रोक कर हर मोदी हर मोदी- घर घर मोदी के नारे लगाये। रंग गुलाल उड़ाया और वाहनों को रोक कर नारेबाजी की। इसी दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोक कर उनको नारे लगाने पर मजबूर कर दिया।
उत्साही युवाओं ने हर समुदाय के वाहन सवारों को रोक कर नारेबाजी की। जिससे वहां से गुजरने वाले कुछ देर के लिए टेंशन में आ जाते। नतीजे आने के बाद जब गैरभाजपाई नेता वहां पहुंचे तो उनको भी ‘मोदी लहर’ ने घेरा।
छर्रा के मो.सगीर जब मतगणना स्थल से मंडी के गेट पर पहुंचे तो युवाओं ने उनकी कार को घेर कर नारेबाजी की। कार कुछ तेज चली तो उसको घेर कर शीशा तोड़ दिया गया। बात बिगड़ती इससे पहले पुलिस ने वहां से युवाओं को खदेड़ा।
विज्ञापन
इसी दौरान छर्रा से निवर्तमान विधायक ठा. राकेश सिंह भी वहां पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने कार को घेर लिया। लेकिन ड्राइवर ने तुरंत स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद निकले गैरभाजपाई नेताओं को भी कुछ ऐसे ही माहौल से गुजरना पड़ा।
पूरी सड़क पर भाजपाइयों और उनके समर्थकों ने जमकर होली के रंग उड़ा कर बैंडबाजों के बीच जुलूस निकाला। विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध होने के बाद भी जुलूस की शक्ल में ही विजयी नेता अपने अपने घरों तक पहुंचे।
अब अलीगढ़ के नौ अहम पदों पर भाजपा
पहले मेयर। इसके बाद सांसद। और अब सात विधायकों के साथ अलीगढ़ के नौ संवैधानिक पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। दूसरी पार्टी में बसपा से केवल ठा. जयवीर सिंह और सपा से जसवंत सिंह एमएलसी जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष भी बसपा से हैं।