फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boyfriend Responsible for the death of girlfriend, sent to Jail in Aligarh

प्रेमी से धोखा मिलने के बाद प्रेमिका की हुई थी मौत, मां ने दर्ज कराया था मुकदमा, भेजा गया जेल

Thu, 06 Jun 2019 12:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend Responsible for the death of girlfriend, sent to Jail in Aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में रहकर नौकरी के दौरान युवक के प्रेमजाल में फंसी युवती को जब उसके प्यार ने ठुकरा दिया तो युवती इस कदर अवसाद में चली गई कि तमाम प्रयास के बाद भी परिजन उसे उबार न सके और उसकी मौत हो गई। परिवार ने बेटी की मौत के लिए धोखेबाज प्रेमी को जिम्मेदार करार देते हुए गांधीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। गांधीपार्क पुलिस ने इसी मुकदमे में आरोपी दिल्ली निवासी प्रेमी को धोखाधड़ी, दुष्कर्म व गैर इरादतन हत्या के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार थाना गांधी पार्क क्षेत्र निवासी एक युवती दिल्ली में नौकरी करती थी। वहां किराये पर रहने के दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में ही रहने वाले मिट्ठू कुमार उर्फ मुन्ना, निवासी सितामढ़ी बिहार वर्तमान निवासी विजय एंक्लेव सी ब्लाक नई दिल्ली से हो गई, वह भी प्राइवेट जॉब करता था। मेल मुलाकात के दौरान युवक ने युवती को प्यार के झांसे में ले लिया। शादी के बहाने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ दिन बाद उसका युवती से दिल भर गया।
विज्ञापन


उसने युवती से मिलना बंद कर दिया। युवती द्वारा फोन करने पर उसे गाली गलौच करने लगा। इस बात को लेकर युवती अवसाद में चली गई। युवती इतनी परेशान हो गई कि उसने नौकरी भी छोड़ दी। परिजनों ने जब युवती से बात की तो उन्हें कुछ शक हुआ। वह युवती को अलीगढ़ ले आए। यहां उसका डाक्टरों से उपचार कराया। डाक्टरों ने भी परिजनों को जान का खतरा बताते हुये चेतावनी दी। इस दौरान युवती ने प्यार व शारीरिक संबंधों का सच भी स्वीकारा। तमाम प्रयास के बाद भी युवती को बचाया न जा सका और दो माह पहले अवसाद में रहते ही उसकी मौत हो गई। इस पर युवती की मां ने थाना गांधी पार्क में आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसपेक्टर गांधी पार्क धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि, प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती को धोखा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। अवसाद के चलते उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर धोखाधड़ी, गैर इरादतन हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली में दबिश देकर वांछित आरोपी को पकड़ बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed