{"_id":"acd86c51c64eea56326557954bc5757c","slug":"boy-jumped-front-of-train-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
अलीगढ़
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
अलीगढ़ (ब्यूरो)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर युवक ने बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। हादसा स्थल जीआरपी थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर है लेकिन पौने घंटे बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। उधर, दिल्ली जा रही कालका एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक के पैर कट गए।
स्टेशन अधीक्षक जीडी सिंह ने बताया कि दिल्ली जा रही बिहार संपर्कक्रांति के चालक ने सूचना दी कि दोपहर करीब 12:20 बजे 30-40 साल के युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लग दी, जिससे उसकी मौैके पर ही मौत हो गई। युवक धारीदार लाल रंग की शर्ट और काला लोअर पहने था। इस घटना के बाद चालक ने करीब दो मिनट ट्रेन को रोका और प्रेशर पाइप को ठीक किया। घटना की सूचना तत्काल जीआरपी को दे दी लेकिन जीआरपी 01:10 मिनट पर मौके पर पहुंची। शव की तलाशी के दौरान कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। उधर, इंस्पेटर जीआरपी अरविंद राठौर ने बताया कि शाम के वक्त दिल्ली जा रही कालका एक्सप्रेस में सवार होते समय पैर फिसलने से डिबाई निवासी पवन प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गया, जिससे उसके पैर कट गए। इस हादसे के समय पवन का मौसेरा भाई बबलू निवासी गांधीपार्क मौजूद था, जो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया।