{"_id":"5c1d3980bdec2256a32efab9","slug":"boundary-construction-fast-on-dhanipur-airstrip","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर हवाई पट्टी पर बाउंड्रीवाल निर्माण तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर हवाई पट्टी पर बाउंड्रीवाल निर्माण तेज
Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
लड़ाकू विमान, सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भले ही अब तक पूरा नहीं हो सका हो, लेकिन कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने बाउंड्रीवाल निर्माण आरंभ कर दिया है। अब तक करीब डेढ़ किमी एरिया में बाउंड्रीवाल वाल बन भी चुकी है। इस पर फेंसिंग लगाने का काम होगा।
हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए 19.15 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए तीन गांवों नियामतपुर बोरना, खानगढ़ी एवं किशनगढ़ी की भूमि का अधिग्रहण किया गया। तीनों गांवों की 80 फीसदी भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है। लेकिन शेष 20 फीसदी भूमि पर विवाद होने के चलते अभी मामला अटका है। इस सबके बावजूद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू कर दिया है।
बताते चलें कि एयरपोर्ट के हिसाब से अब तक पांच फुट रही बाउंड्रीवाल को फेसिंग समेत करीब दस फुट ऊंचा किया जाना है। इसमें करीब आठ फुट ऊंची बाउंड्रीवाल होगी तो दो फुट की फेंसिंग की जाएगी। करीब दो किमी एरिया में नई बाउंड्रीवाल बनेगी। कुल 18 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए दो करोड़ रुपया बजट मिल चुका है।
विज्ञापन
अवरोध हटाने के लिए 1.06 करोड़ रुपया स्वीकृत
हवाई पट्टी के विस्तारीकरण में आड़े आ रहे अवरोध हटाने के लिए शासन ने 1.06 करोड़ रुपया बजट स्वीकृत कर दिया है। बताते चलें कि नेशनल हाइवे अथारिटी द्वारा किये गए आउटलैंड सर्वे में मोबाइल टावर, पेड़, विद्युत खंभे समेत अन्य अवरोध चिन्हित किये थे। इन्हें हटाने के लिए विभिन्न विभागों ने अपना एस्टीमेट शासन को भेजा था।
धनीपुर हवाई पट्टी पर डेढ़ किलोमीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया गया है। शेष करीब आधा किलोमीटर एरिया में भी तेजी से काम कराया जा रहा है।
राकेश बाबू, प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम