फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Border barriers being equipped with CCTV

Aligarh: बच नहीं पाएंगे अपराधी, सीमाओं पर रहेगी नजर, सीसीटीवी से लैस हो रहे जिले के बॉर्डर बैरियर

Thu, 23 Oct 2025 02:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 02:56 PM IST
सार

सिकंदराराऊ रोड पर गोपी बॉर्डर, विजयगढ़ से आगे सासनी बॉर्डर, हाथरस रोड पर मडराक बॉर्डर, मथुरा रोड पर कालेआम बॉर्डर, पलवल रोड पर हामिदपुर-झुप्पा बॉर्डर, गोमत से आगे मथुरा बॉर्डर आदि बॉर्डरों पर यह व्यवस्था की जा रही।

विज्ञापन
Border barriers being equipped with CCTV
सीसीटीवी कैमरे से लिया दृश्य - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अब अलीगढ़ जिले की सीमाओं पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोकथाम और अपराधियों पर अंकुश के लिए सभी बॉर्डर बैरियर सीसीटीवी से लैस होंगे। इसके लिए सभी बॉर्डर बैरियरों पर यह व्यवस्था की जा रही है। इनके लिए अलग से पुलिस कंट्रोल रूम में नया कंट्रोल सेंटर भी बनवाया जा रहा है। जहां से इनकी निगरानी होगी। यह व्यवस्था नवागत एसएसपी ने नया प्रयोग करते हुए की है।

विज्ञापन


अभी तक अपने जिले के सभी बॉर्डर पर बैरियर व्यवस्था प्रभावी नहीं थी। न इन सभी बॉर्डर पर सीसीटीवी की निगरानी की व्यवस्था थी। ऐसे में जिले में बाहर से जाने आने वाले संदिग्धों, होने वाली अवैध गतिविधियों या अपराध को अंजाम देने के बाद भागने पर अपराधियों की चेकिंग या रोकथाम नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन


नवागत एसएसपी नीरज जादौन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले सभी जिला बॉर्डर पर बैरियर प्रभावी कराए हैं। इन पर रात के समय पुलिस की ड्यूटी रहती है। आने-जाने वालों पर नजर रखने के साथ साथ समय समय पर संदिग्धों की चेकिंग भी की जाती है। इसके पीछे का मकसद ये भी है कि कभी जिले में कोई अपराध कर भाग रहा है तो इस चेकिंग के जरिये उसे रोका या पकड़ा जा सके। दूसरा अवैध गतिविधियों पर भी अंकुश लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी बॉर्डरों पर सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। साथ में उनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में अलग से कंट्रोल सेंटर बनवाया जा रहा है। इसके पीछे मकसद जिले की सीमाओं पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी रखना है।-नीरज जादौन, एसएसपी

अब सीसीटीवी भी लगवाए जा रहे

इन सभी बॉर्डर बैरियरों पर अब सीसीटीवी भी लगवाए जा रहे हैं, जिनका कंट्रोल सेंटर पुलिस कंट्रोल रूम में अलग से बनवाया जा रहा है। इसके जरिये यहां से निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी। साथ में वाहनों की आवाजाही की मॉनीटरिंग भी की जा सकेगी। इसमें सभी बॉर्डरों को मिलाकर कुल 40 से अधिक सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। एकमात्र मथुरा बॉर्डर ऐसा है, जहां राया पुलिस के सीसीटीवी बिचपुरी बॉर्डर पर लगे हैं, इसलिए इस मार्ग का फीड बिचपुरी बॉर्डर के सीसीटीवी से लेने की कवायद हो रही है। बाकी सभी पर जिला पुलिस अपने सीसीटीवी लगवा रही है। इस व्यवस्था पर काम शुरू हो गया है। बहुत जल्द सीसीटीवी व कंट्रोल सेंटर शुरू हो जाएंगे।

इन बॉर्डरों पर लगेंगे सीसीटीवी
सिकंदराराऊ रोड पर गोपी बॉर्डर, विजयगढ़ से आगे सासनी बॉर्डर, हाथरस रोड पर मडराक बॉर्डर, मथुरा रोड पर कालेआम बॉर्डर, पलवल रोड पर हामिदपुर-झुप्पा बॉर्डर, गोमत से आगे मथुरा बॉर्डर, गोंडा-गोरई से आगे, गंगीरी से आगे कासगंज बॉर्डर, अतरौली से आगे बुलंदशहर बॉर्डर, जवां से आगे अनूपशहर बॉर्डर, सांकरा से आगे बदायूं बॉर्डर सहित सभी बॉर्डरों पर यह व्यवस्था की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed