फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Booking service for parcels from Aligarh to America stopped

Aligarh: अमेरिका जाने वाले पार्सल की बुकिंग सेवा बंद...अलीगढ़ डाक विभाग को हर रोज एक लाख का झटका

Mon, 01 Sep 2025 12:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 12:21 PM IST
सार

अलीगढ़ से रोजाना 50 पार्सल अमेरिका भेजे जाते थे। एक पार्सल पर करीब दो हजार रुपये खर्च होते हैं। अमेरिका जाने वाली डाक सेवाओं की रोक के बाद डाक विभाग को रोजाना लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होगा।

विज्ञापन
Booking service for parcels from Aligarh to America stopped
अलीगढ़ का प्रधान डाकघर - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडिया पोस्ट ने अमेरिका के कस्टम नियमों की तस्वीर साफ न होने के चलते अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग बंद कर दी है। इससे एएमयू समेत प्रधान डाकघर को रोजाना एक लाख रुपये का झटका लगेगा। जिले से रोजाना 50 पार्सल अमेरिका भेजे जाते थे। एक पार्सल पर करीब दो हजार रुपये खर्च होते हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के डाकघर से रोजाना 30 पार्सल भेजे जाते हैं। पार्सल में अमेरिका में रह रहे सगे-संबंधियों के लिए कपड़े, गजक और खिलौने होते हैं। यहां के कई प्रोफेसर अमेरिका के यूनिवर्सिटी में अपने समकक्ष प्रोफेसरों को किताबें भी भेजते हैं। हर पार्सल का वजन दो से तीन किलो का होता है।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी सहित जिले से 50 पार्सल अमेरिका भेजे जाते थे। पूर्व में इंडिया पोस्ट ने केवल 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के गिफ्ट आइटम की बुकिंग पर रोक लगाई थी। इंडिया पोस्ट ने 22 अगस्त को प्रधान डाकघर को पत्र भेजे थे।-संजय खन्ना, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, प्रधान डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1-बेटे को नहीं भेज पाएंगे गजक
एएमयू के एक प्रोफेसर ने बताया कि उनका बेटा अमेरिका के शहर न्यू जर्सी में रहता है। उसे यहां की गजक बहुत पसंद है। शनिवार को बेटे का फोन आया था कि गजक भिजवा दें। बेटे से कहा कि सोमवार को डाक विभाग से भिजवा देंगे, लेकिन अब पार्सल सेवा बंद हो गई है। इस बारे में बेटे को जानकारी दे दी है। जब सेवा बहाल होगी, तब गजक भेज देंगे।



केस-2- समकक्ष प्रोफेसर को नहीं भेज पाए किताब
एएमयू के एक प्रोफेसर ने बताया कि अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अपने समकक्ष प्रोफेसर को अपनी लिखी किताब भेजनी थी। कई बार ई-मेल के जरिये उन्होंने किताब भेजने का अनुरोध किया था। सोमवार को किताब भेजने वाले थे, लेकिन डाक सेवा बंद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed