फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   body of Sandeep who drowned in Sankara Ganga was found

Aligarh News: सांकरा गंगा में डूबे संदीप का 41 घंटे बाद मिला शव, परिजनों को रो-रोकर है बुरा हाल

Tue, 08 Apr 2025 10:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 10:29 AM IST
सार

अलीगढ़ में दादों के सांकरा गंगा में डूबे संदीप का शव मिल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदीप के शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
body of Sandeep who drowned in Sankara Ganga was found
संदीप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव के ही दो बच्चों के मुंडन संस्कार में गया संदीप स्नान करते समय सांकरा गंगा में डूब गया था। आठवीं बटालियन पीएसी बरेली की 15 सदस्यीय बाढ़ आपदा टीम, एसडीआरएफ मुरादाबाद की 15 सदस्यीय टीम और बुलंदशहर से बुलाए गए निजी गोतोखोर संदीप की तलाश जुटे हुए थे। 41 घंटे बाद संदीप का शव मिल गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नगरिया जाहर निवासी 22 वर्षीय संदीप 6 अप्रैल को गांव के ही रघुवेश के बेटों दिव्यांश और साहिल के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए अन्य ग्रामीणों के साथ सांकरा गया था। दोपहर करीब 12 बजे सांकरा गंगा नदी में स्नान करने के दौरान वह डूब गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बुलंदशहर से निजी गोताखोर बुलाए थे, जिन्होंने गंगा नदी में संदीप की तलाश की। प्लाटून कमांडर मुनिराज के नेतृत्व में आठवीं बटालियन पीएसी बरेली से 15 सदस्यीय बाढ़ आपदा टीम बुलाई थी, जिसने भी तलाश की। फिर मुरादाबाद से भी एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम पहुंची, जिसने गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश की।
विज्ञापन

परिजन का रो-रोकर बुरा हालआज सुबह 5 बजे मिला संदीप का शव
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 8 अप्रैल की सुबह 5 बजे संदीप का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदीप के शव मिलने के बाद परिजनों की उम्मीद खत्म हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

संदीप को बचाने में डूबे थे अन्य तीनों युवक
रिंकू, देवेंद्र और नितेश के अनुसार गंगा में स्नान करते समय संदीप डूबने लगा। उसने बचाने की आवाज लगाई। वह लोग कुछ दूरी पर ही स्नान कर रहे थे। आवाज सुनकर वह संदीप को बचाने के लिए आगे बढ़े। वह कुछ कर पाते इससे पहले वह भी गहराई में पहुंच जाने के कारण डूब गए थे। इन तीनों को घाट पर दुकान लगाए स्थानीय गोताखोरों ने दौड़कर बाहर निकाल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed