फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Body of a newborn baby found near a pond

Aligarh News: तालाब के किनारे मिला शिशु का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
सार

क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि कोई बिन ब्याही मां या विधवा स्त्री ने लोक लाज के भय से यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Body of a newborn baby found near a pond
नवजात शिशु शव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

नगला फौंदा में 1 मार्च की सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को एक नवजात शिशु गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। शिशु की मृत्यु हो चुकी थी।

विज्ञापन


सूचना पर बेसवां चौकी प्रभारी शशांक कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शिशु को तालाब के किनारे किसने डाला। इस संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन


सीओ भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकरण में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि कोई बिन ब्याही मां या विधवा स्त्री ने लोक लाज के भय से यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed