{"_id":"6a3ee8efcc44c92beb070f20","slug":"body-found-hanging-in-a-locked-room-murder-suspected-aligarh-news-c-116-1-sali1010-104801-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक संजीव का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला सराय बाजार स्थित हाबूड़ा बस्ती में शुक्रवार सुबह 32 वर्षीय संजीव का शव उसके घर के बंद कमरे में फंदे पर पंखे से लटका मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया है कि संजीव की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता श्याम सिंह ने इसे खुदकुशी मानने से इन्कार करते हुए पड़ोस के युवक पर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार को संजीव का पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके अगले ही दिन उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि घटना के समय संजीव की पत्नी मायके में थी। सूचना मिलने पर वह अपने भाई के साथ पहुंची और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल डीके सिसोदिया ने बताया है कि युवक का शव बंद कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।