फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bodies kept at four places in Aligarh for identification

सिकंदराराऊ सत्संग हादसा : शिनाख्त के लिए अलीगढ़ के चार जगहों पर रखे शव, कमिश्नरी में बना कंट्रोल रूम

Tue, 02 Jul 2024 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 10:06 PM IST
सार

हादसे में मृत लोगों के शव रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस, मलखान सिंह जिला अस्पताल, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय और जेएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है। देर शाम से यहां शव रखवाना शुरू कर दिया गया था। शव की शिनाख्त होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Bodies kept at four places in Aligarh for identification
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हुई मौतों के बाद अलीगढ़ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। शिनाख्त के लिए शहर के चार जगहों पर शव रखे गए हैं। 

विज्ञापन


एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के शव रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस, मलखान सिंह जिला अस्पताल, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय और जेएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है। देर शाम से यहां शव रखवाना शुरू कर दिया गया था। शव की शिनाख्त होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तीनों ही स्थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


कमिश्नरी में बना कंट्रोल रूम 
सिकंदराराऊ हादसे को लेकर कमिश्नरी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज जनपद में भी अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed