{"_id":"578000fc4f1c1bca497f9c50","slug":"bniapadha-bikes-collide-in-two-communities-clashed-throwing-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनियापाड़ा में बाइक टकराने पर भिड़े दो समुदाय, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनियापाड़ा में बाइक टकराने पर भिड़े दो समुदाय, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अति संवेदनशील और मिली जुली आबादी वाले इलाके बनियापाड़ा में बाइक टकराने की घटना के बाद माहौल गरम हो गया। अलग-अलग समुदाय के दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।
मारपीट और पथराव में एक दिव्यांग घायल हुआ है जिसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में दूसरे समुदाय के लोगों ने घायल युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की नजाकत तो देखते हुए बनियापाड़े में फोर्स तैनात कर दी गई है। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग गलियों में जमे हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने इलाके में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
इधर, देर रात भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मेयर शकुंतला भारती, डॉ. राजीव अग्रवाल, अतुल राजाजी आदि भाजपा नेता थाना देहलीगेट पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू हो गया। भाजपाइयों ने बाइक सवार युवकों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। भाजपाई फोन कर एक दूसरे को बुला कर वहां एक त्र होकर संख्या बढ़ा रहे थे। भाजपाइयों ने देर रात इस मामले में तहरीर भी दे दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवकों को तलाश शुरू कर देर रात बनियापाड़ा इलाके में कुछ लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली है लेकिन देर रात तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।
बनियापाड़ा निवासी दिव्यांग धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ घंटा की दुकान है। दुकान बंद कर वह अपने घर आ रहे थे। धर्मेंद्र गुप्ता पक्ष का कहना है कि चौक में बने चामुंडा मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार चार लोग आए और उन्हें टक्कर मार दी। धर्मेंद्र गुप्ता ने युवकों को ठीक से बाइक चलाने की बात कहते हुए टोका। उस वक्त बाइक सवार चले गए बाद में अन्य लोगों के साथ वापस आकर धर्मेंद्र गुप्ता को गली में ले जाकर मारपीट की।
इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके घर में शादी थी। धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ घंटा ने शादी समारोह में शामिल होने जा रही कुछ युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी थी, यहां से विवाद की शुरुआत हुई। सूचना पर थाना देहली गेट के प्रभारी अनुज कुमार सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उन्होंने हंगामा और पथराव कर रहे लोगों को तितर बितर किया और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल धर्मेंद्र गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फोर्स तैनात कर दिया है।
घायल को लेकर थाने पहुंची मेयर
अलीगढ़। बनियापाड़ा में हुए विवाद के बाद पथराव की घटना में घायल हुए दिव्यांग को लेकर देर रात मेयर शकुंतला भारती थाने देहलीगेट पहुंच गई। भाजपाई देर रात इस मामले में एफआईआर के लिए थाना पुलिस पर दबाव बनाए हुए थे। बनियापाड़ा में हुए पथराव की जानकारी मिलते ही देर रात मेयर शकुंतला भारती जिला अस्पताल पहुंच गई, जहां घायल धर्मेंद्र गुप्ता का डाक्टरी परीक्षण हो रहा था। डाक्टरी परीक्षण के बाद मेयर घायल को साथ लेकर थाने पहुंच गई। मेयर के थाने पहुंचते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, युवा महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा नेता डा. राजीव अग्रवाल, अतुल वार्ष्णेय भी वहां आ गए। भाजपाई पुलिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाए हुए थे।