{"_id":"5990b7234f1c1b297f8b45aa","slug":"blow-the-effigy-of-yogi-siddhartha-in-amu-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में योगी-सिद्धार्थ का पुतला फूंका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में योगी-सिद्धार्थ का पुतला फूंका, हंगामा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते एएमयू छात्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत एवं हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं द्वारा बाब-ए-सैयद पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर का पुतला फूंके जाने से नाराज एएमयू छात्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का पुतला फूंक दिया। इस दौरान छात्रों की पुलिस व प्रॉक्टोरियल टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत के विरोध में छात्रों द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। डॉ. कफील के निलंबन की खबर आने के बाद उनका आक्रोश भड़क गया। रविवार रात छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी स्थित कैंटीन से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान संघ एवं भाजपा के खिलाफ नारे भी लगे। एहतियात के तौर पर बाब-ए-सैयद पर पुलिस एवं प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य मौजूद थे। अचानक छात्रों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का पुतला लेकर फूंकने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी एवं प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों द्वारा पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों एवं पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक एवं छीनाझपटी भी हुई।
छीनाझपटी में कुछ लोगों को मामूली चोट भी लगी है। इसी बीच कुछ छात्र पुतला झपट कर बाब-ए-सैयद के पास आग लगाने में कामयाब हो गए। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि छीनाझपटी में उनकी और पूर्व सचिव नबील उस्मानी की शेरवानी का बटन टूट गया। वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी की अंगुली में चोट लगी है। नदीम अंसारी ने बताया कि हमने कहा था कि योगी का पुतला दहन करेंगे और आज कर दिखाया। गोरखपुर में डॉ. कफील को सस्पेंड इसलिए किया गया कि वह मुसलमान है। हम मुसलमानों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान पुतला दहन की घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के पुतला दहन का लिया बदला
एएमयू में रक्षाबंधन पर अवकाश घोषित नहीं किये जाने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बाब-ए-सैयद पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर का पुतला फूंक दिया था। बाब-ए-सैयद पर किसी हिंदूवादी संगठन द्वारा पुतला दहन की यह पहली घटना थी। इससे छात्रों में आक्रोश था और उन्होंने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी। छात्रों के दबाव में एएमयू प्रशासन द्वारा हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन हिंदू युवा वाहिनी पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्रों ने अचानक योगी का पुतला फूंककर उसका बदला लिया है। छात्र संघ उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा भी कि हमने कहा था कि पुतला फूंकेंगे और फूंक दिया।
एएमयू छात्रों पर दर्ज हो मुकदमा, नहीं तो फिर पुतला फूंकेंगे
एएमयू के बाब-ए-सैयद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने की सूचना के बाद हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता सक्रिय हो गये है। वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आदित्य पंडित ने पुलिस प्रशासन से मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले एएमयू छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एक बार फिर बाब-ए-सैयद पर एएमयू का पुतला फूंकेंगे।
नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री दंे इस्तीफा
बी दास कंपाउंड स्थित भारत हिंदू महासभा कार्यालय में आयोजित बैठक में सदस्यों ने गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत पर क्षोभ एवं दुख प्रकट किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।