फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blow the effigy of Gandhiji's effigy

गांधी जी के पुतले को गोली मारकर फूंका

Thu, 31 Jan 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 31 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of Gandhiji's effigy
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन ने राष्ट्रपिता के पुतले को मारी 3 गोली - फोटो : Amar Ujala
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय ने बुधवार को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस के रूप में मनाया। पूजा शकुन ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारकर उसका दहन किया। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



जीटी रोड स्थित बी दास कंपाउंड में हुए कार्यक्रम में पूजा शकुन पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को गद्दार बताया। गोडसे को भगवान कृष्ण की संज्ञा दी। शकुन ने कहा कि अगर गांधी और जीवित रहते तो देश का विभाजन और कई बार हो जाता। इसीलिए गांधी की तस्वीर को तीन गोली मार कर उनका पुतला भी दहन किया। नाथूराम गोडसे ने देश का बंटवारा कराने वाले की हत्या की थी। इसीलिए अखिल भारत हिंदू महासभा 30 जनवरी को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है।
विज्ञापन




जैसे गोडसे ने गांधी के वध किया था, ठीक उसी तरह से महासभा ने भी प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हम गोडसे पर गर्व करते हैं। मामले में गांधी पार्क थाने के एसआई संजीव कुमार ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय, उनके पति अशोक कुमार पांडेय, मनोज, राजीव, जयवीर शर्मा, अभिषेक, गजेंद्र, अनिल वर्मा, महिला कार्यकर्ता उत्तमा सिंह व एक अज्ञात सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed