{"_id":"684c01df70a6b068170d0302","slug":"blood-donation-camp-in-aligarh-district-hospital-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Blood Donor Day: कल लगेगा रक्तदान शिविर, जिला अस्पताल में महादान करेंगे रक्तदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Blood Donor Day: कल लगेगा रक्तदान शिविर, जिला अस्पताल में महादान करेंगे रक्तदानी
Fri, 13 Jun 2025 04:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Jun 2025 04:18 PM IST
सार
शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें 18 से 60 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति, जिनका वजन 45 किलो से अधिक हो, रक्तदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें 18 से 60 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति, जिनका वजन 45 किलो से अधिक हो, रक्तदान कर सकेंगे। जांच के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगबीर सिंह वर्मा ने बताया कि रक्तदान से थैलेसीमिया, कैंसर और आपातकालीन मरीजों को जीवनदान मिलता है। अमर उजाला के इस प्रयास से स्थानीय ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ेगी। शिविर में लोगों के साथ सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सहयोगी संगठन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
- पत्रकार एसोसिएशन
- सत्यमन मानव सेवा संस्थान
- भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय
- उद्योग व्यापार मंडल चंडौस
- व्यापार कल्याण दिवस
- बैंक आफ बड़ौदा, रामघाट रोड
- स्व. श्री प्यारे लाल मेमोरियल ट्रस्ट सुजानपुर
- हैंड फॉर हेल्प संस्था
- संत निरंकारी मिशन
- बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी
- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
- जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
- अमर नाथ सेवा मंडल
- रोबिन हुड आर्मी
- साईं मेडिकल कालेज
- गभाना एचडीएफसी बैंक
- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल
- रोटी क्लब स्मार्ट सिटी
- इनरव्हील क्लब आफ अलीगढ़ पहल