{"_id":"6aacb6e1ae7b1911d50a0794","slug":"blackmailing-by-fake-instagram-id-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1069486-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: तेरे पास फोन है, कॉल कर और मुझसे बात कर, वरना तेरी अश्लील तस्वीरें बनाकर वायरल कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: तेरे पास फोन है, कॉल कर और मुझसे बात कर, वरना तेरी अश्लील तस्वीरें बनाकर वायरल कर दूंगा
Fri, 18 Sep 2026 09:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:28 AM IST
सार
आरोपी रिजवान पीड़िता और उनकी सहेलियों की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड वीडियोज़ पर लगातार भद्दे और अश्लील कमेंट्स करता था। जब एक आईडी को ब्लॉक किया जाता, तो वह तुरंत फर्जी नाम से नई-नई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रखता था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में एक युवक ने ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती और उसकी सहेलियों का जीना मुहाल कर दिया। पीड़ित युवती ने अब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
पीड़िता रघुवीरपुरम स्थित एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती हैं। कार डेटिंग का काम करने वाला रिजवान नामक युवक लंबे समय से उन पर बुरी नीयत रखे हुए था। आरोपी न केवल प्रत्यक्ष रूप से बल्कि डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग करके भी लगातार प्रताड़ित कर रहा था। तहरीर में बताया कि आरोपी रिजवान उनकी और उनकी सहेलियों की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड वीडियोज़ पर लगातार भद्दे और अश्लील कमेंट्स करता था। जब एक आईडी को ब्लॉक किया जाता, तो वह तुरंत फर्जी नाम से नई-नई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रखता था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पार्लर आने-जाने के दौरान उनका पीछा करना शुरू कर दिया और खुलेआम धमकी दी कि तेरे पास फोन है, कॉल कर और मुझसे बात कर, वरना तेरी अश्लील तस्वीरें बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर दूंगा और तुझे बदनाम कर दूंगा।
विज्ञापन
इस निरंतर मानसिक उत्पीड़न और धमकियों के चलते पीड़िता गहरे डिप्रेशन और भयंकर मानसिक तनाव में चली गई। आखिरकार हिम्मत जुटाकर उन्होंने अपनी यह आपबीती अपने भाई और मामा को बताई। जब परिजनों ने मामले की सच्चाई जानने के लिए आरोपी का फोन चेक करने की मांग की, तो आरोपी घबराकर फोन लेकर भागने की कोशिश में गिर गया और उसके सिर में चोट भी लग गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसके अज्ञात साथियों ने मिलकर न केवल उनका जीना मुहाल किया है, बल्कि उनके भाई का व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक कर लिया है, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा का गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिजवान निवासी मुस्ताक नगर, बन्नादेवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर लिया गया है। इस पूरे मामले की गहन छानबीन और आगे की कानूनी कार्रवाई अब उपनिरीक्षक योगेश कुमार के सुपुर्द की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।