फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   black fungus 13 black fungus patients admitted In JN Medical College Aligarh

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 13 मरीज भर्ती, सात लोग गंवा चुके हैं आंख, एक गंभीर

Sun, 30 May 2021 10:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 May 2021 10:57 PM IST
सार

जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के डॉ. जिया सिद्दकी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन
black fungus 13 black fungus patients admitted In JN Medical College Aligarh
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमायकोसिस) से सात लोग आंख की रोशनी गंवा चुके हैं। जबकि एक की हालत ज्यादा खराब है और वह आईसीयू में भर्ती है। जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 13 मरीज भर्ती हैं। सात मरीजों को दिखाई देना बंद हो चुका है। 
विज्ञापन


वहीं एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है, जो आईसीयू में भर्ती है। पांच मरीजों का इंडोस्कोपिक सर्जरी हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के डॉ. जिया सिद्दकी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


व्हाइट एवं यलो फंगस का केस भी यहां रिकॉर्ड नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच मरीजों की इंडोस्कोपिक सर्जरी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जनपद में ब्लैक फंगस के 14 मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मरीजों का जेएन मेडिकल कॉलेज एवं एक का दूसरे शहर में उपचार चल रहा है। कुछ मरीजों की आंख की रोशनी चली गई है। एक मरीज आईसीयू में है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होता है। 

लखनऊ से संपर्क कर जेएन मेडिकल कॉलेज को लगातार इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन बाजार में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed