फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BKU Bhanu group hurt by comment on Kshatriya Samaj

Aligarh News: क्षत्रिय समाज पर टिप्पणी से भाकियू भानु गुट आहत, भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष पर मुकदमे की मांग

Sun, 02 Jul 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

भाकियू भानु के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कृष्णा ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड के भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ सामाजिक भाई-चारा तोड़ने, जातिगत दंगे कराने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है। क्षत्रिय समाज के पूर्वजों एवं समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है।

विज्ञापन
BKU Bhanu group hurt by comment on Kshatriya Samaj
एफआईआर की मांग एसडीएम से करते भाकियू भानु के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा क्षत्रिय समाज पर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे आहत भाकियू भानु गुट ने अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाने पर धरना दिया। 

विज्ञापन


रविवार को भाकियू भानु के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कृष्णा ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड के भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ सामाजिक भाई-चारा तोड़ने, जातिगत दंगे कराने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है। क्षत्रिय समाज के पूर्वजों एवं समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। जिससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। महक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए थाने पर धरना दिया।
विज्ञापन

 
सूचना पर एसडीएम केबी सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामकुंवर सिंह ने आश्वासन देकर लोगों को धरने से उठाया। कृष्णा ठाकुर ने कहा कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं किया तो जिले भर में आंदोलन करेंगे। इस दौरान भगवान दास चौहान, ओमवीर सिंह मोची, रोहित सिंह, प्रदीप ठाकुर, भुवनेश कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह, सुधीर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed