साहब, अफसर मांग रहे रिश्वत: अलीगढ़ में भाकियू भानु गुट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया ज्ञापन, कहा- हो कार्रवाई
ज्ञापन में एक किसान द्वारा अपने खेत में लगे सागौन के 80 पेड़ काटने की अनुमति के नाम पर वन विभाग के रेंजर और उपनिरीक्षक द्वारा 32000 रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने का हवाला देने के साथ अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने वन विभाग समेत विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने आरोपी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर शाम तक आख्या आने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता वन विभाग सहित विभिन्न विभागों में हो रहै भ्रष्टाचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष मुख्य रूप से वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को उठाया।
जिसमें बताया कि एक किसान द्वारा अपने खेत में लगे सागौन के 80 पेड़ काटने की अनुमति के नाम पर वन विभाग के रेंजर और उपनिरीक्षक द्वारा 32000 रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने का हवाला देने के साथ अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जांच कराकर शाम तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।