{"_id":"6a3f99d717cb852af7040014","slug":"bjym-mandal-vice-president-commits-suicide-after-failed-love-affair-in-aligarh-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'तुमने मझधार में छोड़ा...', नुमाइश में दोस्ती, प्यार और चैट पर तकरार; प्रेम में असफल भाजपा नेता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तुमने मझधार में छोड़ा...', नुमाइश में दोस्ती, प्यार और चैट पर तकरार; प्रेम में असफल भाजपा नेता ने दी जान
Sat, 27 Jun 2026 03:14 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 27 Jun 2026 03:14 PM IST
सार
अलीगढ़ में प्यार में असफल भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में भाजपा नेता ने लिखा है कि उसे कोई समझने वाला नहीं है। वह बहुत कुछ करना चाहता है। मगर कर नहीं पा रहा है। फिर युवती से अपने प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए कहा है कि उसने भी उसे नहीं समझा, उसने भी धोखा दे दिया।
विज्ञापन
aligarh suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के बेगम बाग में रहने वाले भाजयुमो (भाजपा) विष्णुपुरी मंडल के उपाध्यक्ष अजय शर्मा (27) ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में शव देख परिवार में कोहराम मच गया। खबर पर पहुंची क्वार्सी पुलिस ने कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें आत्महत्या की वजह एक युवती से प्रेम प्रसंग में निराशा बताया है। साथ ही दोनों में झगड़ों की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है।
फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है।क्वार्सी बेगमबाग के सत्यप्रकाश शर्मा घर के पिछले हिस्से में खुद का ताला कारखाना चलाते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियों के बाद अजय इकलौता बेटा था।
परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद करीब एक बजे तक वह गली में ही मोहल्ले के दोस्तों के साथ खड़ा रहा है। तब तक वह बिल्कुल ठीक था। इसके बाद घर के पहले माले पर अपने कमरे में सोने चला गया। अन्य दिनों उस कमरे में अजय की मां भी उसके पास सोती थीं। मगर बृहस्पतिवार रात किसी कारण वह दूसरे कमरे में सो गईं।

इसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे अजय की मां जागकर उसके कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से भिड़ा हुआ था। अजय का शव रस्सी के सहारे फंदे से टांड़ के नीचे दीवार में बनी अलमीरा के कुंदे से लटका हुआ था। यह देख मां ने शोर मचाया और खुद ही चाकू से रस्सी काटकर शव नीचे उतारा।
इसी बीच शोर पर अन्य परिजन भी जा गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली तो बेड पर सिरहाने से गद्दे के नीचे एक पेज का सुसाइड नोट मिला। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
नुमाइश में दोस्ती में प्यार और अब चैट पर तकरार
क्वार्सी पुलिस के अनुसार, परिवार व दोस्तों ने बातचीत में बताया कि अजय की मुलाकात नुमाइश के दौरान डिबाई की रहने वाली एक युवती से हो गई। उसकी यहां शहर में रिश्तेदारी थी तो वह नुमाइश देखने आई थी। कुछ ही दिन में यह मुलाकात दोस्ती से प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती अजय के घर आकर परिजनों से भी मिली।

अजय के परिजनों ने यह रिश्ता स्वीकार भी लिया था। पिछले दिनों अजय के परिवार के एक शादी समारोह में भी वह शामिल हुई। अजय भी युवती से मिलने उसके घर व गुरुग्राम मामा के घर जाता था। मगर पिछले कुछ दिनों से दोनों में तकरार शुरू हो गई थी। इस बात के साक्ष्य अजय के मोबाइल की चैट में भी मिले हैं, जिसमें पिछले करीब एक माह से दोनों में झगड़े संबंधी बातचीत हुई हैं।
अजय ने यहां तक लिखा है कि तुमने उसे मझधार में छोड़ दिया है। इधर, इस प्रेम प्रसंग में आने के बाद अब उसका दोस्तों से मिलना जुलना बेहद कम था। साथ में खर्चे बढ़ने के कारण पिछले कुछ समय में उसने अलग काम करने का मन भी बनाया था। वह खुद को स्थापित करने की उधेड़बुन में भी लगा हुआ था।
दोस्त को मलाल, वह चला जाता तो बचा लेता अजय को
अजय के दोस्त भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रत्यक्ष पंडित ने पुलिस को बताया कि अजय की प्रेमिका को वह भी जानता था। रात करीब डेढ़ बजे उसका फोन प्रत्यक्ष के पास आया था। तब युवती ने कहा था कि अभी फोन पर बातचीत में अजय से उसका झगड़ा हो गया है। उसने आत्महत्या की धमकी देकर फोन काट दिया है और अब फोन नहीं उठा रहा। तुम जाकर देख लो।

इस पर प्रत्यक्ष ने अजय को कई बार फोन मिलाया। पर फोन नहीं उठा। इसके बाद यह सोचकर सो गया कि वैसे ही परेशान करने की नीयत से अजय ने धमकी दे दी होगी। खुद प्रत्यक्ष यह सोचकर सो गया। सुबह जब परिवार ने प्रत्यक्ष को आत्महत्या की खबर दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह मलाल करता रह गया कि काश रात में चला गया होता तो अजय को बचा लेता।
नहीं दिया युवती को कोई दोष
पुलिस के अनुसार जो सुसाइड नोट मिला है। उसमें अजय ने लिखा है कि उसे कोई समझने वाला नहीं है। वह बहुत कुछ करना चाहता है। मगर कर नहीं पा रहा है। फिर युवती से अपने प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए कहा है कि उसने भी उसे नहीं समझा, उसने भी धोखा दे दिया।

इस आत्महत्या के लिए उसका भी कोई दोष नहीं है। इसके अलावा कुछ अन्य तथ्यों का उल्लेख करते हुए उसने कहा है कि युवती का एक आईपेड व एक सफेद बैग उसके पास रखा है। परिजन उसका सामान उसे वापस कर दें। साथ में किसी पर कोई कार्रवाई न करने या किसी को जिम्मेदार न मानने की बात कहते हुए जीवन से अलविदा करने का उल्लेख है।
युवती ने आने की इच्छा जताई, पर परिवार ने रोका
अजय की आत्महत्या की खबर युवती तक पहुंच गई तो उसने परिजनों को फोन कर आने की इच्छा जताई। मगर परिवार ने उसे फोन पर मना कर दिया। कहा कि जिस कारण यह सब हुआ है। अगर आने पर किसी ने गुस्से में गलत कदम उठा लिया तो सही नहीं होगा।

युवक की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट मिला है। जिसमें प्रेम प्रसंग में निराशा का जिक्र है। मोबाइल चेट में भी युवती से कुछ समय से झगड़े संबंधी बातचीत है। इसी से स्पष्ट है कि युवक ने उसी वजह से आत्महत्या की है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है। अभी परिवार ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी और न कार्रवाई की बात कही है। अगर तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सर्वम सिंह, सीओ तृतीय