{"_id":"64a1d0b2abede035280c2494","slug":"bjp-working-to-suppress-dalits-and-weak-lakshmi-dhangar-aligarh-news-c-111-1-sali1004-31-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अलर्ट, जिलाध्यक्ष धनगर ने कहा बूथ मजबूत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अलर्ट, जिलाध्यक्ष धनगर ने कहा बूथ मजबूत करें
Mon, 03 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:02 AM IST
सार
अलीगढ़ सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी को जीन जान लगाकर जिताना है। बूथ को मजबूत करना है। कोई भी वोटर वोट से वंचित न रह जाए। भाजपा सरकार दलित व कमजोर लोगों को दबाने का काम कर रही है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करतीं सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को कस्बा की नई बस्ती में सपा नेता नूरहल हक बबलू के आवास पर सपा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा दलित व कमजोरों को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की अपील की।
लक्ष्मी धनगर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी को जीन जान लगाकर जिताना है। बूथ को मजबूत करना है। कोई भी वोटर वोट से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित व कमजोर लोगों को दबाने का काम कर रही है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि सभी समाज के लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करें। जो कार्यकर्ता पार्टी के हित में काम करेगा, उसे पूरा सम्मान मिलेगा।
इस मैके पर सपा जिला उपाध्यक्ष जय सिंह प्रजापति, प्रेम सिंह माहौर, जिला सचिव निशा यादव, अभिषेक धनगर, विजय सिंह जाटव, पूर्व महानगर अध्यक्ष काशिफ आब्दी, प्रदेश सचिव इनामुल हक, सिराज सिद्दीकी, सरफराज आदि मौजूद रहे।