फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP workers are the foundation of the organization

Aligarh News: भाजपा कार्यकर्ता हैं संगठन की नींव

Mon, 20 Apr 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
BJP workers are the foundation of the organization
भाजपा के प्र​शिक्षण ​शिविर को संबो​धित करते पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह। - फोटो : samvad
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को कस्बा स्थित महादेवी विजय वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री राजेश राना ने की और संचालन किशन वीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव हैं। भाजपा विश्व में अकेला ऐसा दल है, जिसमें कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है और वह जमीन से उठकर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह आर्य, महामंत्री सुरेंद्र कुमार अटल, गजेंद्र सिंह प्रधान, अजीत चौधरी, करूआ सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनीत गौतम ,यशपाल फौजदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed