फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP women conference held at Ramlila Maidan aligarh

सरकार की उपलब्धियां बताएं, कोई हरा नहीं पाएगा : रंजना

Fri, 15 Mar 2019 11:50 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP women conference held at Ramlila Maidan aligarh
सांकेतिक तस्वीर

रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में एयर स्ट्राइक का मुद्दा छाया रहा। यहां महिला नेताओं ने एक तरफ मोदी सरकार को पराक्रमी बताकर उपलब्धियों का बखान किया, दूसरी तरफ एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे विरोधियों पर निशाना साधते हुए ‘जयचंद’ करार दिया।

विज्ञापन


भाजपा के महिला सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि पहली बार हमारे सैनिकों ने दुश्मन की सीमा में घुसकर आतंकियों को तबाह किया। वहां गिरफ्तार विंग कमांडर अभिनंदन को 60 घंटे के अंदर वापस लाया गया।
विज्ञापन


विभिन्न बूथों से पहुंची महिलाओं से कहा कि आप लोग सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाओ। कोई माई का लाल हरा नहीं पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तपस्वी हैं। देश एवं परिवार की समस्याओं को समझते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने से पहले बेटियां न घर में सुरक्षित थी और न ही बाहर। आज वह सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान के साथ जी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधु मिश्रा एवं मधु शर्मा ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के साथ-साथ महिलाओं से संबंधित योजनाओं का उल्लेख कर मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने तो यह कहकर सनसनी फैला दी कि यदि ओवैसी यहां आए तो चिथड़े उठा देंगे। वह आदमी भारत माता को डायन कहता है।

प्रभारी रनिता सिंह ने कहा कि आज हमारे सैनिक भाइयों के शौर्य पर संदेह जताया जा रहा है। आतंकी अजहर मसूद को ‘जी’ कहकर बुलाया जा रहा है। ऐसे जयचंदों को प्रचंड बहुमत से हराएंगे। कार्यक्रम में रुबी आसिफ के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई थीं।


अध्यक्षता डॉ. उमेश कुमारी तथा संचालन रीता राजपूत ने किया। अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष मधुलिका राघव एवं जिलाध्यक्ष विमलेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर सुषमा साबू, मीना कुमारी, संगीता वार्ष्णेय, वर्षा गौड़ आदि मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed