फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP will flag hoisting at booths on Foundation Day

स्थापना दिवस पर बूथों पर ध्वजारोहण करेंगे भाजपाई

Mon, 05 Apr 2021 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP will flag hoisting at booths on Foundation Day
भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मंगलवार को जनपद के सभी बूथों पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही सफाई अभियान व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को सुबह 10.30 बजे संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इसको लेकर पार्टी द्वारा व्यापक योजना बनाई गई है। जिला के 2240 बूथों एवं महानगर के 788 बूथों पर कार्यक्रम के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। 21 सदस्यीय बूथ कमेटी को सक्रिय किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा लगाएंगे। स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर एवं पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने सहित अन्य कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय को सजाया जाएगा। महानगर के महामंत्री मनीष राय ने बताया कि छह अप्रैल को भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। अन्य कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी एवं नड्डा का भाषण सुनेंगे कार्यकर्ता
स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को सुबह 10.30 संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाषण कार्यकर्ताओं को सुनाने के लिए पार्टी नेताओं द्वारा इंतजाम किया जा रहा है। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed