फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP today grill police station

आज से थाने घेरेगी भाजपा

Tue, 05 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP today grill police station
भाजपा नेता - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है । भाजपा प्रदेश के आह्वान पर महानगर के थानों का घेराव मंगलवार से 10 जुलाई तक घेराव कर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया की इस संबंध मे थाना घेरों आंदोलन के प्रदेश संयोजक सुनील भराला ने महानगर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मानव महाजन एडवोकेट को महानगर संयोजक, रीता राजपूत को सह संयोजक बनाया गया। संयोजक मानव महाजन ने बताया की मंगलवार को सुबह 11बजे सिविल लाइन मंडल थाना क्वार्सी का घेराव करेगा।
विज्ञापन

थाना क्वार्सी क्षेत्र के प्रभारी पार्षद गुनीत मित्तल, संयोजक उदय वीर लोधी को बनाया। बुधवार को विष्णुपुरी मंडल सुबह 11 बजे गांधी पार्क थाने का घेराव करेगा। जिसके प्रभारी डा मानवेंद्र सिंह, संयोजक संजय पंडित, गुरुवार को सुबह 11 बजे थाना सासनी गेट का घेराव गांधी नगर मंडल करेगा, जिसके प्रभारी यतेंद्र बाईके, संयोजक डा. राजीव अग्रवाल को बनाया है। 8 जुलाई को सुबह 11 बजे रघुवीर पूरी मंडल थाना बन्ना देवी का घेराव करेगा, जिसका प्रभारी भू प्रकाश माहौर, संयोजक नरेंद्र बजरंगी, 9 जुलाई को महावीर गंज मंडल सुबह 11 बजे थाना देहली गेट का घेराव करेगा, जिसके प्रभारी संजीव राजा, संयोजक सुंदर लाल सोनकर को बनाया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि थानों के घेराव कार्यक्रम में सांसद, मेयर, पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता और मंडल के सभी कार्यकर्त्ता सम्मलित होंगे। थानों के घेराव में थानाध्यक्षों से लंबित पड़े मुकद्दमों की जानकारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed