{"_id":"60185a218ebc3e340d28e938","slug":"bjp-state-president-in-aligarh-city-office-news-ali25519021","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रदेव का संदेश... सिर पर बर्फ, सीने में आग, पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर लेकर चले कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रदेव का संदेश... सिर पर बर्फ, सीने में आग, पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर लेकर चले कार्यकर्ता
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को प्रतीक चिन्ह गाय देकर स्वागत करतीं कृष्णा गुप्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को ‘सिर पर बर्फ, सीने में आग, पैर में चक्कर और मुंह में शक्कर’ लेकर चलने का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में दो अलग-अलग बैठक कीं। पहली बैठक में करीब 550 बूथ अध्यक्ष आदि शामिल हुए। जबकि दूसरी बैठक में सेक्टर संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं महानगर के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष का सबसे अधिक जोर बूथ पर था। वह कार्यकर्ताओं को शांत रहने, पार्टी के कार्य को हर हाल में पूरा करने, क्षेत्र में घूमते रहने और लोगों से मधुर भाषा में बात करने का संदेश दिया। हर बूथ पर 21 लोगों की मजबूत कमेटी पर उनका विशेष जोर था। पन्ना प्रमुख, गली प्रमुख के साथ गली टोली बनाने का आह्वान किया।
पार्षदों से कहा कि आप क्षेत्र में पार्टी के प्रतिनिधि हैं। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं। महानगर के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। बूथ स्तर पर हर महीने एक, मंडल स्तर और महानगर स्तर पर दो बैठक होनी चाहिए। यह भी कहा कि बूथ जीतने का मतलब है चुनाव जीतना। इसलिए बूथ मजबूत करना सबसे जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, अलीगढ़ प्रभारी प्रमोद सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
एक-एक वोट पर नजर
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का सबसे अधिक जोर बूथ अध्यक्ष एवं 21 सदस्यीय कमेटी पर था। बूथ कमेटी से कहा कि घर-घर में जाकर संपर्क बनाएं। बूथ के इतिहास और भूगोल को अच्छी तरह समझ लें। क्षेत्र के शिक्षक, वकील व अन्य प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाएं। ये ऐसे लोग होते हैं जो वोट को प्रभावित करते हैं। क्षेत्र के जातीय समीकरण का ज्ञान रखें। मठ-मंदिर आदि की भी जानकारी होनी चाहिए।
छह प्रमुख कार्यक्रम बताएं...
बूथ अध्यक्ष से लेकर महानगर तक के पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि पार्टी के प्रमुख छह कार्यक्रम क्या हैं? बहुत सारे कार्यकर्ताओं को छह कार्यक्रम याद नहीं थे।
पार्षद पतियों को कर दिया बाहर
प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक में पत्नी, मां एवं बहू के बदले कुछ निकट संबंधी पहुंच गए थे। परिचय के दौरान पार्षद पति एवं संबंधियों की पोल खुल गई। प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे लोगों को बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि जिनका नाम है, वही यहां रुकेंगे। कुछ लोग इसलिए रुक गए क्योंकि उनकी पत्नी पार्षद एवं वह स्वयं महानगर में पदाधिकारी हैं। पोल खुलने के बाद कुछ लोग धीरे से खिसक लिए।
खेत, खलिहान, मजदूर का बजट
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मीडिया कर्मियों से तो मिले, लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत से परहेज करते रहे। बजट पर बोला कि यह खेत, खलिहान, किसान, गरीब एवं नौजवानों का बजट है। यह बजट उन्नति का मार्ग लेकर आएगा। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन वैभव गौतम ने किया। इससे पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया।
ये रहे मौजूद...
पूनम बजाज, हेमंत राजपूत, श्योराज सिंह, राजीव शर्मा, अनीता सिंह, जग मोहन गुप्ता, मनीष राय, वीएस पाल, यतेंद्र बाईके, संजय गोयल, सुबोध स्वीटी, सुरेश शर्मा, कुशल पाल सिंह, मनोज शर्मा, रीता राजपूत, सुधा सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, रवि राज सक्सेना, जितेंद्र तोमर, मंजू सैनी, यतींद्र दीक्षित, भानु लोधी, गंगा सरन दिवाकर, संदेश राज, हिमांशु शर्मा, अजय गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा, जगदीश महाजन, मुकेश मदन, वीरेंद्र सिंह, सुभाष सुभानू, देवेंद्र सैनी, देवेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र जादौन, अलका गुप्ता आदि।