{"_id":"63397bd83d7f9a437809fa6e","slug":"bjp-state-president-bhupendra-singh-reached-aligarh-said-we-will-win-in-civic-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलीगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बोले- चुनावों में जनता का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलीगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बोले- चुनावों में जनता का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद
Sun, 02 Oct 2022 05:24 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:24 PM IST
सार
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जैसा कि सभी को पता है कि आगामी समय में मेयर और लोकसभा के चुनाव हैं जिनको लेकर आज अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह निकाय चुनावों को लेकर आज अलीगढ़ पहुंचे और अलीगढ़ के जीटी रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की है। वहीं इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को निकाय चुनावों को लेकर कठोर रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जैसा कि सभी को पता है कि आगामी समय में मेयर और लोकसभा के चुनाव हैं जिनको लेकर आज अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला है। उसी तरह निकाय चुनावों में फिर एक बार प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद जरूर देगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार मेयर के चुनावों में नगर निगम अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर की कुल दो सीटें भाजपा को नहीं मिल पाई थीं। लेकिन इस बार भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश भर में लोगों के घर तक जाएंगे और हमें पूरा यकीन है कि पूर्व की तरह प्रदेश की जनता भाजपा को भी इस बार आशीर्वाद जरूर देगी।
विज्ञापन