फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's Tiranga yatra led by National General Secretary

राष्ट्रीय महामंत्री की अगुवाई में निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP's Tiranga yatra led by National General Secretary
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, सासंद सतीश गौतम व अन्य कार्यकार् - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश गौतम के साथ बाइक पर सवार थे। उनके पीछे बाइकों पर काफी संख्या में युवा भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव बाइक सवार इन युवाओं में जोश भरते हुए चले। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ खेरेश्वर चौराहा स्थित गेस्ट हाउस से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने किया। इसके बाद वह सांसद के साथ बाइक पर सवार होकर इस यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा खेरेश्वर से सारसौल, जीटी रोड, कठपुला, कबर कुत्ता, दुबे पड़ाव, मीनाक्षी पुल, रामघाट रोड होते हुए विद्या नगर स्थित सांसद कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद कार्यालय के नवनिर्माण का राष्ट्रीय महामंत्री ने शुभारंभ किया। रैली व सांसद कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, मंत्री अनूप प्रधान, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, पूर्व विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, वैभव गौतम, भोला दिवाकर, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, प्रतीक चौहान, विनय वार्ष्णेय, गोपाल माहेश्वरी, शिवनारायण शर्मा, शल्य सिंह, गौरव शर्मा, गोपाल सिंह, मुकेश लोधी आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अलग अलग स्वागत किया। इसमें वरिष्ठ नेत्री शशि सिंह व सतेंद्रपाल सिंह ने अपने आवास पर स्वागत किया। युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय ने भी सुनील बंसल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed