फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's protest second day

सीएम की नीयत साफ होती तो नपते अफसर

Fri, 27 Nov 2015 01:29 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 27 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP's protest second day

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीयत साफ होती तो अलीगढ़ के हालिया दंगे में मारे गए दलित युवक के मामले में यहां के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती। उन्हाेंने कहा कि सपा सरकार प्रदेश के लोगों के साथ इंसाफ नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

विज्ञापन

पंकज सिंह वृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर भाजपा द्वारा आयोजित सात दिवसीय धरना के दूसरे दिन कार्यकर्ताआें को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन सांप्रदायिक झगड़े में मारे गए गौरव के परिजनों को न्याय दिलाने एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

श्री सिंह ने कहा कि  प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार एवं सांप्रदायिक हिंसा चरम पर है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे तो उम्मीद जगी थी कि प्रदेश का विकास होगा। मगर साढ़े तीन साल में प्रदेश के युवाओं, किसानों एवं व्यापारियों को निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के समक्ष भरोसा दिलाया था कि प्रदेश में कहीं भी कोई घटना होगी। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जब अलीगढ़ में गौरव की हत्या की गई तो अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


उन्होंने कहा कि वाराणसी, आजमगढ़ एवं कन्नौज में भी ऐसी ही घटनाओं को लेकर धरने का कार्यक्रम चल रहा है। जनता अब सपा सरकार को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से निर्धन, निर्बल एवं गरीबों की आवाज बनने का आह्वान किया। धरने पर सांसद सतीश गौतम ने भैया दूज के दिन हत्या के बाद गौरव का शव उसके घर पर नहीं जाने देने के प्रशासन के फैसले की आलोचना की। 


उन्होंने गौरव के परिजनों को भी दादरी के अखलाक की तरह 45 लाख रुपये मुआवजा एवं मकान देने की वकालत की। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह द्वारा गांधी पार्क में सभा करने पर सवाल उठाए। हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा जनता पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी शशि सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, डॉ. उमेश कुमारी आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान हाथरस, इगलास विधानसभा एवं महानगर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed