फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's District Panchayat President candidate Vijay Singh bought the Nomination paper

भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिंह ने पर्चा खरीदा

Thu, 24 Jun 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP's District Panchayat President candidate Vijay Singh bought the Nomination paper
तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के 26 जून को होने वाले नामांकन से पूर्व नामांकन पत्र खरीदने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विजय सिंह ने पर्चा खरीदा। भाजपा के कद्दावर नेता श्योराज सिंह की पत्नी विजय सिंह अपने पति व बेटे प्रवीन राज सिंह के साथ दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम चंद्रभूषण सिंह ने खुद अपने हाथों से उन्हें नामांकन पत्र दिया। 26 जून को जिले में नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन

तीन जुलाई को मतदान व मतगणना निर्धारित है। ऐसे में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्ट्रेट के डीएम न्यायालय के कमरा छह को नामांकन के लिए आरक्षित किया गया है। यहीं पर मतदान व मतगणना होगी। बताते चलें कि मंगलवार को रालोद प्रत्याशी राजकुमारी सिंह व सपा प्रत्याशी अर्चना यादव भी पर्चे खरीद चुकी हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां हो गई हैं। इस बार जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक भी मिल सकेगा साथ में
अलीगढ़। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अगर कोई सदस्य अपने साथ सहायक लेना चाहे तो वह इसके लिए 48 घंटे पहले आरओ व एआरओ के सामने आवेदन कर सकता है। निरक्षरों के साथ ही किसी शारीरिक रूप से अशक्त व्यक्ति हो सहायक मिलेगा। इसके लिए सीएमओ कार्यालय का प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।
यह है चुनाव कार्यक्त्रस्म
-नामांकन, 26 जून सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
-नामांकन पत्रों की जांच 26 जून दोपहर तीन से कार्य समाप्ति तक।
-नाम वापसी, 29 जून सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
-मतदान, तीन जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक
-मतगणना, तीन जुलाई दोपहर तीन से कार्य समाप्ति तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed