फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP Protest against UP Law and order

यूपी में चल रहा तालिबानी राज

Thu, 26 Nov 2015 02:16 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 26 Nov 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
BJP Protest against UP Law and order

अलीगढ़। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली से सांसद रमेश विधूड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री आजम खां के कहने पर उत्तर प्रदेश में तालिबानी राज चल रहा है। ऐसे लोग देश की संस्कृति को तबाह करने पर आमादा हैं। यह देश हमारा है। तालिबानी प्रवृति के कारण देश नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन

इसका खामियजा अखिलेश सरकार को भुगतना पड़ेगा और उन्हें जाना पड़ेगा। श्री विधुड़ी यहां सांप्रदायिक झगड़े में मारे गए गौरव के परिजनों को दादरी के अखलाक के परिजनों के बराबर मुआवजा दिलाने तथा प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार से शुरू किए गए सात दिवसीय धरना कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन

धरना का आयोजन कलेक्ट्रेट पर किया गया। कार्यंक्रम में अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा, महानगर, कासगंज एवं मैनपुरी के भाजपा के  कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सांसद रमेश विधूड़ी ने कहा कि आजम खां के कहने पर ही प्रदेश में तालिबानी राज चल रहा है। उन्होंने दादरी के अखलाक के परिजनों को 45 लाख और 4 फ्लैट देने तथा अलीगढ़ के दलित युवक गौरव के परिजनाें को मात्र पांच लाख मुआवजा देने पर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री को सभी को एक नजर से देखना चाहिए। बहन की अस्मिता की रक्षा के दौरान सांप्रदायिक तत्वों की गोली का गौरव शिकार हुआ था। सहिष्णुता को लेकर देश भर में जारी बवाल का जिक्र करते हुए उन्होंने इतिहासकार, पत्रकार एवं लेखकों को बड़े नेताओं का तलवे चाटने वाला बताया। कहा कि चाटुकारिता कर पुरस्कार हासिल करने वाले अब उसे लौटाने की नौटंकी कर रहे हैं। 


उन्होंने भ्रष्टाचार मामले में जेल की हवा खाने वाले लालू प्रसाद यादव से अरविंद केजरीवाल के गले मिलने एवं 9 वीं पास लालू के बेटे तेजस्वी को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी चुकटी ली। उन्हाेंने धरना कार्यक्रम में मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर क्षेत्र में भाजपा का माहौल बनाने एवं 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। 


भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने एटा में आग में दो मासूम बच्चों के जलने पर दुख जताते हुए स्थानीय लोगों द्वारा इस मुददे पर पुलिस की पिटाई करने की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि मृतक के परिजनों पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो शासन-प्रशासन एटा में अनिश्चितकालीन धरना झेलने को तैयार रहें। 


उन्होंने अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से डीआईजी, डीएम, एसएसपी एवं दरोगा समेत तमाम अधिकारियों की सूची बनाने का आह्वान किया ताकि 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों की खैरियत ली जा सके।


कार्यक्रम को ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सांसद सतीश गौतम, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, धरना संयोजक राम प्रताप सिंह, महापौर शकुंतला भारती, डॉ. देवेंद्र शर्मा, भानुप्रताप सिंह, चौधरी देवराज सिंह, दीपक मित्तल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अतरौली के पूरन चंद्र ब्रह्मचारी ने किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed