फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP over opponents with his own threat

विरोधियों से ज्यादा भाजपा को अपनों से खतरा

Thu, 13 Oct 2016 01:12 AM IST
कौशल कुमार ओझा
कौशल कुमार ओझा Updated Thu, 13 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के 26 से अधिक नेताओं ने शहर विधानसभा सीट पर दावेदारी ठोकी है। यह सीट बीस साल पहले भाजपा के हाथ से फिसल गई थी। टिकट के बारे में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती हाथ से फिसली सीट वापस लाना है। जानकारों की मानें तो भाजपा को विरोधियों से ज्यादा अपनों से खतरा है।
विज्ञापन

1974 में ठाकुर इंद्रपाल सिंह एवं 1977 में जनसंघ के प्रत्याशी प्रो. मौजिज अली बेग शहर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उसके बाद 1989, 1991 एवं 1993 में भाजपा से कृष्ण कुमार नवमान शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 1996 में अब्दुल खलिक ने नवमान को करारी शिकस्त देकर भाजपा को शहर विधान सभा सीट से बेदखल कर दिया। उसके बाद से आज तक भाजपा अपने खोये सम्मान को हासिल नहीं कर सकी है। 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा के जफर आलम ने आशुतोष वार्ष्णेय को हराया। 2007 में सपा के जमीरउल्लाह खां ने संजीव राजा को पराजित किया। 2002 में कांग्रेस के विवेक बंसल ने दीपक मित्तल को शिकस्त दी। जानकारों का कहना है कि भाजपा को विरोधियों से ज्यादा अपनों ने नुकसान पहुंचाया। हाईकमान ने ध्यान नहीं दिया तो इस बार भी इतिहास की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed