फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP MP Satish Gautam wrote letter to AMU VC

भाजपा सांसद ने वीसी को लिखा पत्र, कहा- एएमयू में संचालित गतिविधियां आपत्तिजनक

Fri, 10 Jan 2020 09:38 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 10 Jan 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Satish Gautam wrote letter to AMU VC
सतीश गौतम - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को एक बार फिर से पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने वीसी और रजिस्ट्रार आईपीएस अधिकारी अब्दुल हमीद पर कई सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


सांसद ने लिखा है कि एएमयू में संचालित हो रहीं गतिविधियां बेहद आपत्तिजनक एवं अशोभनीय हैं। देखने में आ रहा है कि पूरा विश्वविद्यालय अराजक तत्वों की गिरफ्त में है। जहां एक ओर विश्वविद्यालय प्रशासन का नैतिक दायित्व शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने का है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, छात्रों का भी दायित्व अपनी शिक्षा को पूर्ण कर समाज में योगदान देना होना चाहिए। लेकिन इसके उलट न तो कुलपति स्वयं और न ही विवि प्रशासन, अध्यापकगण और छात्र इसके अनुरूप कार्य कर रहे हैं बल्कि पूरे वातावरण को बेहद जहरीला बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय से एक ऐसा संदेश भेजा जा रहा है जैसे यह शिक्षा का केंद्र न होकर केवल और केवल देश विरोधी गतिविधियों का मंच बना हुआ है। पूरे देश से कोई भी सरकार विरोधी, देश विरोधी, संविधान विरोधी एएमयू आता है, वह अपनी मनमानी करके चला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, विश्वविद्यालय उन सभी का हार्दिक स्वागत क्यों करता है..? और क्यों इसमें अपनी शान समझता है..? विश्वविद्यालय में भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी को भी उच्च पद पर इसलिए नहीं नियुक्त किया गया कि वह आंख पर पट्टी बांधकर असामाजिक गतिविधियों को होते देखता रहे। 


सांसद ने आगे कहा है कि इसलिए वह यह अपेक्षा करते हैं कि विश्वविद्यालय के वर्तमान हालात को देखते हुए कठोर निर्णय लें, क्योंकि चंद अराजक तत्वों के कारण हजारों छात्रों का शैक्षणिक सत्र बर्बाद होते नहीं देख सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed