फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP mission Vijay finished

भाजपा का मिशन ‘विजय’ पूरा

Sun, 04 Jul 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP mission Vijay finished
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा का मिशन ‘विजय’ पूरा हो गया है। सपा की अर्चना यादव को 30 मतों से पराजित करने की घोषणा के बाद से भाजपाई खुशी से झूम रहे हैं। शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे जिला पंचायत भवन में बैठे भाजपा नेताओं को 30 मतों से जीत की सूचना मिली। तत्काल ही भारत माता की जय एवं सांसद सतीश गौतम जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, रामसखी कठेरिया, सुधीर सिंह, शिवनारायण शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, सुमित शिब्बू, अनीता जैन, पूनम बजाज, मधुलिका राघव, संजय शर्मा, अनिल सेंगर, चंद्रमणि कौशिक आदि के साथ कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट की तरफ बढ़े।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट का गेट खोलकर नेता एवं कार्यकर्ता अंदर पहुंच गए। कोरोना प्रोटोकॉल का किसी ने ध्यान नहीं रखा। भीड़ इतनी थी कि जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह की जेब से 8 हजार रुपये कट गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह व उनके पति ठाकुर श्यौराज सिंह के साथ फोटो लेने के लिए होड़ मची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू चले गए कासगंज, जयवीर आकर फिर चले गए हाथरस
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के दो मजबूत रणनीतिकार चुनाव के दौरान अलीगढ़ में पूरा समय नहीं दे सके। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सुबह से लेकर करीब 11 बजे तक रहे। जिला पंचायत सदस्यों को कलक्ट्रेट में पहुंचाने के बाद नीटू को समझाकर वह कासगंज चले गए।
वहीं, जयवीर सिंह चुनाव के दौरान आए और कुछ समय रुके। सुधीर सिंह एवं अन्य नेताओं से बातचीत के बाद पुन: हाथरस चले गए। वह हाथरस चुनाव के प्रभारी भी है। वहां पर भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय का कांटे का मुकाबला चल रहा था।
तो जयवीर सिंह ने उतार दिया कर्ज
यह बात ज्यादा पुरानी नहीं है। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उस समय बसपा के बैनर से जीते अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू थे। इस दौरान जयवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए। इसके बावजूद उनका विरोधी खेमा अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए डटा रहा। इस दौरान राजवीर सिंह राजू भैय्या ने जयवीर सिंह के साथ खड़े होकर अविश्वास प्रस्ताव पर भी नीटू का अध्यक्ष पद बरकरार रखा। इसके बाद इस बार जब जयवीर ने लड़ने की इच्छा रखी तो राजू भैय्या ने यह सीट अपने रिश्तेदारों के लिए तय कर दी और जयवीर सिंह ने पूरा चुनाव लड़कर इस बार की जीत राजू भैय्या के रिश्तेदारों के लिए सुनिश्चित कर दी।
- इतिहास गवाह है जिसे चाहा, उसे जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। सता हो या न हो, क्योंकि जनता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। पहली बार रामसखी कठेरिया, दूसरी बार सुधीर सिंह एवं तीसरी बार उपेंद्र सिंह नीटू को अध्यक्ष बनवाया। चौथी बार भाजपा के आशीर्वाद एवं जनता के सहयोग से विजय सिंह को बनवाने का मौका मिला।
- ठाकुर जयवीर सिंह, एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री
- जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। विजय सिंह भारी मतों से विजयी हुई है। सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। अब जनपद का विकास तेजी से होगा।
- सतीश गौतम, सांसद
विजय सिंह की जीत मोदी एवं योगी सरकार की विकाय योजनाएं और सुशासन पर जनता की मोहर है। 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रचंड विजय प्राप्त करेगी। सभी कार्यकर्ता उत्साहित एवं प्रसन्न है।
- चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
जनपद में 75 में से 67 जिलो में भाजपा की जीत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। यह सबका साथ, सबका विकास की जीत है।

- डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा में आया हूं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम ट्रेलर है। विधान सभा चुनाव में भी हमारी हर जगह जीत होगी।
- सुधीर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed