फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP members surrounded the police station against harassment by women

महिला द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ भाजपाइयों ने थाना घेरा

Tue, 14 Jun 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP members surrounded the police station against harassment by women
‍वन्नादेवी थाने में बैठे लोगों को समझाते एएसपी मनीष शाडिल्य । - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल विद्या नगर की एक महिला पर इलाके के भोले-भाले लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने हंगामा किया। इस दौरान इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खबर पर पहुंचे सीओ द्वितीय ने जैसे तैसे लोगों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सारसौल के भाजपा कार्यकर्ता राकेश सहाय ने आरोप लगाया कि इलाके में रहने वाली एक महिला पिछले काफी समय से लोगों को झूठे आरोप लगाकर परेशान करती है। कभी वह पुलिस को शिकायत देती है तो कभी प्रशासन में पहुंचकर शिकायत देती है। इस मामले में पुलिस को कई बार बताया गया है कि महिला ब्लैकमेल करती है। मगर पुलिस हमेशा महिला का पक्ष लेती है। इसी मामले में राकेश सहाय के साथ महावीरगंज मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुभाष सुभानु, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी आदि थाने पहुंच गए और घेरावकर हंगामा शुरू कर दिया। इस खबर पर सीओ द्वितीय आईपीएस मनीष शांडिल्य थाने पहुंचे। उन्होंने पूरा मामला समझते हुए लोगों को शांत किया और फिर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस खबर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने भी लोगों को शांत किया। तब वहां से भाजपाई हटे। इस मौके पर विशाल गुप्ता, संजय माहौर, देवी लाल गुप्ता, अनवर, प्रतीक चौहान, मीनेश भारद्वाज आदि कार्यकर्ता थाने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed