{"_id":"6afb6eae0e69e1c2b00aa20e","slug":"bjp-mahanagar-prepared-for-voter-list-revision-campaign-aligarh-news-c-2-gur1004-1112785-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा महानगर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा महानगर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी की
विज्ञापन
बैठक में शामिल भाजपाई।संवाद
भाजपा अलीगढ़ महानगर ने विधानसभा चुनाव के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारी बैठक की। यह बैठक सोमवार को क्यामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में भाजपा महानगर प्रभारी राकेश शंखवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। राकेश शंखवार ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को जागरूक करने को कहा। राजीव शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया।
शहर विधानसभा प्रभारी हरीशंकर राणा ने अभियान की नियमित समीक्षा पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर बूथ तक प्रभावी संपर्क सुनिश्चित करने को कहा। महानगर मीडिया प्रभारी निधीश भट्ट ने बताया कि जिला संयोजक गुनीत मित्तल हैं। कोल विधानसभा के लिए राधेश्याम सिंह और शहर विधानसभा के लिए दिनेश शर्मा संयोजक बनाए गए हैं।