फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leaders now preparing for counting of votes

अलीगढ़ : अब मतगणना की तैयारी में जुटे भाजपा नेता

Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders now preparing for counting of votes
भाजपा के प्रत्याशी, नेता एवं कार्यकर्ता अब मतगणना की तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव परिणाम कल आने वाला है। एग्जिट पोल के बाद हौसला जरूर बुलंद हैै।
विज्ञापन

जनपद में सात विधान सभा क्षेत्र है। 2017 के चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। इस बार देखना यह दिलचस्प होगा कि भाजपा अपनी सीटें बचा पाती है या नहीं। अगर नुकसान होता है तो कितना। चूंकि चुनाव परिणाम से जनपद की भविष्य की राजनीति तय होगी। मतगणना के पहले एग्जिट पोल में बढ़त मिलने से भाजपा नेताओं का उत्साह जरूर बढ़ गया है। मंगलवार को जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों ने अलग-अलग बैठक कर मतगणना से संबंधित रणनीति तय की। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से करीब बीस कार्यकर्ता मतगणना में शामिल होंगे।
सभी एजेंटों को बुधवार को विधान सभा स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत कहते हैं कि एग्जिट पोल आशा के अनुरूप है। हमलोग प्रचंड बहुमत की अपेक्षा कर रहे थे। विवेक सारस्वत ने कहा कि विपक्ष से भाजपा की नहीं जनता की लड़ाई है। लोग चाहते हैं कि प्रदेश में मोदी-योगी आएं। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि जिले की सभी सातों विधान सभा जीत रहे हैं। प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की चर्चा
राजनीतिक दल ही नहीं जनता की नजर भी मतगणना पर है। शहर में हर तरफ मतगणना और पार्टियों के जीत-हार की चर्चा हो रही है। एग्जिट पोल के बाद उसकी विश्वसनीयता पर भी चर्चा हो रही है। व्यापारी अनुराग गुप्ता कहते हैं कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाई थी। अलीगढ़ में भाजपा कितनी सीट जीत रही है, इसको लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed