{"_id":"60d0ede48ebc3e32cb6f6cc4","slug":"bjp-leader-will-gather-in-noorpur-haziyapur-news-ali266141456","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में हनुमान मंदिर के शिलान्यास में जुटेंगे भाजपा व हिंदू संगठनों के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर में हनुमान मंदिर के शिलान्यास में जुटेंगे भाजपा व हिंदू संगठनों के नेता
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में हिंदू पक्ष की मांग के बाद मंगलवार की दोपहर को हनुमान मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है।
कार्यक्रम में हिंदू क्रांतिकारी सेवा दल गाजियाबाद से महंत मछेंद्रपुरी महाराज, हिंदू जागरण मंच अलीगढ़ से मनोज कुमार, सांसद सतीश गौतम, विधायक अनूप प्रधान, विधायक राजकुमार सहयोगी, शकुंतला भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, अखंड भारत हिंदू सेना से गणेश हिंदू, हिंदू वाहिनी मंच के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों के गांव नूरपुर में पहुंचने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये का दान करने वाले राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी आरएस बाली मौजूद रहेंगे।
राजवीर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे गांव में हनुमान मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले महीने गांव नूरपुर में हिंदू बेटियों की बरात चढ़त का विरोध करते हुए समुदाय विशेष के लोगों ने इस पर हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित अनुसूचित जाति के हिंदुओं ने अपने घरों पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखकर गांव से पलायन करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बाकी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।