{"_id":"601fb0648ebc3e4c8637c020","slug":"bjp-leader-vineet-sharda-said-vaisya-samaj-not-be-in-ham-do-hamare-do-aur-ek-now-adopt-the-policy-of-ham-do-hamare-panch","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा- 'हम दो हमारे दो के सिद्धांत को खत्म करें', हम दो हमारे पांच का सिद्धांत अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा- 'हम दो हमारे दो के सिद्धांत को खत्म करें', हम दो हमारे पांच का सिद्धांत अपनाएं
Sun, 07 Feb 2021 02:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता विनीत शारदा
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के 14वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने विवादित बयान दिया। परिवार नियोजन के नियम हम दो हमारे दो को सौतेला बताते हुए कहा कि वैश्य समाज हम दो हमारे दो की नीति को खत्म करें, हम दो हमारे पांच की नीति को अपनाएं।
जिस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिरकत करने पहुंच रहे हैं। उसी में भाजपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सरकार एक नियम बना दे। जनसंख्या बढ़ रही है, हम भी साथ हैं। हम दो हमारे दो का सिद्धांत बना दे, हम दो हमारे तीन कर दे, पर सौतेला व्यवहार नहीं। मुसलमान कहता है मेरा एक, मेरे तीन, मेरे अट्ठारह, हम कहते हैं हम दो हमारे दो।
ये है पांच बच्चों का फॉर्मूला
जब देश आज़ाद हुआ था वो कितने से थे, हम कितने थे। आज हम कितने रह गए हैं? वो कितने हो गए हैं? 25 साल के बाद क्या होगा? फिर भारत माता रोएगी। दूसरे पाकिस्तान की मांग उठेगी। इसलिए हम कहते हैं, वैश्य समाज हम दो हमारे दो के सिद्धांत को खत्म करें, हम दो हमारे पांच का सिद्धांत अपनाये। जिनमें से एक बच्चे को राजनीतिक ज्ञान, एक बच्चे को बहन बेटियों की रक्षा के लिए लोहा (हथियार) खरीदना सिखाए। एक बच्चे को IAS, PCS, डॉक्टर, इंजीनियर बनाकर अमरिका, लंदन न रह कर भारत में रहने की शिक्षा दे।
विज्ञापन
...नहीं तो सारे रिश्ते खत्म हो जाएंगे
एक बच्चे को व्यापारिक शिक्षा देकर व्यापार करना सिखाये। एक बच्चे को इस देश की रक्षा के लिए सेना में डाले। पांच बच्चों का मेरा आह्वान इसलिए है। नहीं तो 25 साल बाद सारे रिश्ते खत्म हो जायेंगे। नहीं तो हमारे बच्चे हमसे पूछेंगे कि पापा, ताऊ किसको कहते हैं? पापा, चाचा किसको कहते हैं? पापा, मामा किसको कहते हैं? पापा बुआ किसको कहते हैं? हमें रिस्ते खत्म नहीं करने हैं।
आखिर हम क्यों रहे पीछे
उन्होंने कहा कि मेरे पिता सात भाई-बहन थे। हम जिनके वंशज हैं महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्र थे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम 4 भाई थे। आख़िर हम क्यों एक दो पर अटके हुए हैं, जनसंख्या नियम बना है तो सरकार सभी के लिए बना दे। वरना जब तक वैश्य समाज से अपील है कि हम दो हमारे पांच के सिद्धांत को अपनाएं।