{"_id":"60ca54408ebc3e356970efe2","slug":"bjp-leader-hurt-by-former-mla-s-statement-lodged-in-police-station-city-office-news-ali265711018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बयान से भाजपा नेता आहत, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के बयान से भाजपा नेता आहत, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के बयान से भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा आहत हैं। उन्होंने थाना सिविल लाइन में पूर्व विधायक के खिलाफ तहरीर दी है। डॉ. निशित का कहना है कि 15 जून को गाजियाबाद जिले के थाना लोनी बार्डर से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ हुआ।
जिसमें एक बुजुर्ग अब्दुल समद को पीटते हुए व उनकी दाढ़ी काटते हुए कुछ युवकों को दिखाया गया है। कुछ विभाजनकारी तत्वों द्वारा दुष्प्रचार कर सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। डॉ. निशित का कहना है कि पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह द्वारा इसके पीछे भाजपा की साजिश का बयान दिया गया है।
डॉ. निशित का कहना है कि आरोपियों में से कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है और जमीरउल्ला का यह तथ्यहीन बयान है। इससे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। साथ ही जमीरउल्लाह के संपूर्ण बयान में सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास स्पष्ट है। उन्होंने थानाध्यक्ष से हाजी जमीरउल्ला के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।