फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader car suddenly catches fire

Aligarh News: भाजपा नेता की कार में अचानक लगी आग, गाड़ी का दरवाजा खोल भागकर बचाई जान

Sun, 25 Feb 2024 07:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 07:46 PM IST
सार

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल अग्रवाल कौड़ियागंज से अलीगढ़ जा रहे थे। पनैठी-गंगीरी मार्ग पर कौड़ियागंज गेट के पास वह पहुंचे, तभी उनकी कार से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में आग की लपटें देखकर वह दरवाजा खोलकर शोर मचाते हुए कार से दूर भागे।

विज्ञापन
BJP leader car suddenly catches fire
भाजपा नेता की कार में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के पनैठी-गंगीरी मार्ग पर कौड़ियागंज गेट के समीप भाजपा नेता कमल अग्रवाल की कार में अचानक आग लग गई। अचानक आग की लपटें देखकर भाजपा नेता गाड़ी का दरवाजा खोलकर दूर भागे। आग में उनकी कार जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौड़ियागंज निवासी कमल अग्रवाल पुत्र रामकुमार अग्रवाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। 25 फरवरी की शाम वह कौड़ियागंज से अलीगढ़ जा रहे थे। पनैठी-गंगीरी मार्ग पर कौड़ियागंज गेट के पास वह पहुंचे, तभी उनकी कार से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में आग की लपटें देखकर वह दरवाजा खोलकर शोर मचाते हुए कार से दूर भागे। शोर और कार में आग देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की ऊंची लपटों से कार जलकर राख हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता घटना के बारे में बताते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed